वृक्ष लगाने के लिए बीएन किड्स एकेडमी के स्कूली बच्चों ने लिया संकल्प।
1 min read
वृक्ष लगाने के लिए बीएन किड्स एकेडमी के स्कूली बच्चों ने लिया संकल्प।
वृक्ष लगाकर हरियाली युक्त वातावरण बनायें-कुलदीप पाण्डेय।
Ain भारत न्यूज़ मंडल प्रभारी गोरखपुर नागेश्वर चौधरी
महराजगंज जनपद के सिसवा क्षेत्र में आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत बी एन किड्स अकेडमी स्कूल के बच्चों द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं वातावरण कि शुद्धता हेतु जन जागरूकता संदेश दिया गया.
इस दौरान स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती संगीता त्रिपाठी के नेतृत्व एवं उप प्रधानाचार्य कुलदीप पाण्डेय के संचालन मे पेड़ लगाओ अभियान के तहत विद्यालय परिवार के शिक्षकों व बच्चों ने पौधा लेकर पर्यावरण की रक्षा के लिए संकल्प लिये. पर्यावरण संरक्षण हेतु हरियाली युक्त पौधों को अपने अपने हाथों मे लेकर स्कूल के बच्चों ने जन जागरूकता संदेश देते हुए पेड़ लगाओ देश बचाओ, पेड़ लगाओ जीवन बचाओ,पेड़़ लगाओं, धरती को स्वर्ग बनाओ,जहां है हरियाली, वहां है ख़ुशहाली, पौधा लगाएं पर्यावरण बचायें आदि स्लोगन को बोलते हुए चेतना जागृत कर अपने द्वारा व अन्य लोगों द्वारा पौधारोपण करने के लिए हाथ आगे कर संकल्प लिये.
स्कूल की प्रधानाचार्या संगीता त्रिपाठी ने कहा कि वातावरण की शुद्धि के लिए पौधा लगाना अति आवश्यक है, पौधारोपण करना पूण्य कार्य के साथ वातावरण व वायु शुद्धि के लिए बहुमूल्य साधन है।
उप प्रधानाचार्य कुलदीप पाण्डेय ने कहा कि अपने आसपास की स्वच्छता व शुद्धता बनाए रखने के लिए पौधारोपण अवश्य करें, साथ ही उपस्थित बच्चों को ज्ञान देते हुए कुलदीप पाण्डेय ने कहा कि हम सभी का दायित्व बनता है कि अपने अपने घरों व खाली स्थानों पर हरियाली युक्त पौधारोपण अवश्य करें,जिससे आने वाला भविष्य खुशहाल रहें।
इस दौरान मुख्य रूप से सत्येन्द्र कुमार,सुधा सैहगल,सारिका पाण्डेय,रंजना चौबे, सुचंद्रा त्रिपाठी,नेह चौबे,शारदा कुमारी एवं बच्चों में अंशिका त्रिपाठी, मोनू,पंकज, आर्यन, सुहानी, साक्षी, सलोनी, रवि, भव्या श्रद्धा,विनीत,निखिल, अभिनव, आकृति,आयुष,राजवीर श्रेया, रक्षिता, मयंक,आस्था,अखिलेश,प्रिया सिंह, मधु ,अंश यादव आदि बच्चों ने पर्यावरण जन जागरूकता अभियान में सम्मिलित हुए।