September 30, 2025 00:23:59

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

हर घर तिरंगा अभियान महान भारत की रचना का एक बार पुनः शुभारंभ करने वाला अभियान है।

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

हर घर तिरंगा अभियान महान भारत की रचना का एक बार पुनः शुभारंभ करने वाला अभियान है।

रिपोर्ट सर्वेश साहनी नौतनवा तहसील प्रभारी

जनपद महराजगज नौतनवा नगर को साफ,सुथरा व स्वच्छ बनाने एवं पालीथीन मुक्त बनाने तथा 13 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए आज नौतनवा नगर पालिका अध्यक्ष गुड्डू खान की अध्यक्षता में नगर के व्यापारिगणो के साथ एक बैठक नगर पालिका के सभागार में सकुशल संम्पन्न हुआ।
उक्त बैठक में नगर को साफ,पालीथिन मुक्त तथा हर घर तिरंगा लगाने हेतू नगर के व्यापारियों से राय सुमारी की गई जिसमें यह निर्णय हुआ कि “नगर को स्वच्छ बनाने के लिए नगर में रात के समय भी सफाई कराई जाए और पालीथिन की रोकथाम अगर फैक्ट्रियों से की जाय तो सभी समस्याओं का तत्काल समाधान हो जाएगा और तिरंगा तो हमारी आन, बान व हमारा स्वाभिमान है इसे अपने साथ जोड़ना तो शान की बात होगी।
इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष ने बताया कि “यह अभियान महान भारत की रचना का एक बार फिर से शुभारंभ करने वाला अभियान है हम इस अभियान से जुड कर अपने घर पर तिरंगा फहरायें।
पालिका के अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार सरोज ने बताया कि “इस अभियान के तहत आपसे अपील है कि 13 से 15 अगस्त के बीच जनभागीदारी से सभी सरकारी, निजी प्रतिष्ठान व घरों पर तिरंगा फहराऐ।
इस अवसर पर व्यापार मण्डल अध्यक्ष राधेश्याम सिंह, व्यापार प्रति0 मण्डल अध्यक्ष संतोष जायसवाल, सरदार सहेन्द्र सिंह,कमलेश अग्रवाल,राजाराम जाय0, विजय श्रीवा0, विंध्याचल अग्रहरी,बबलूलारी,गौतम जोशी,विनोद पटवा, बद्री अग्रहरी,भुवाल वर्मा, दिनेश मोदनवाल,दुर्गा जाय0, सरदार परमजीत सिंह,शवि अख्तर,राजीव शर्मा, दयाराम जाय0,ठाकुर सोनी, किशनलाल वर्मा,जगदम्बा वर्मा, त्रिलोकी वर्मा,छोटे,आकाश वर्मा,अमित जाय0, शत्रुघ्न, संतोष लोहिया,जय प्रकाश जाय0 आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें