
जनपद औरैया भाजपा पार्टी कार्यालय में अमृत महोत्सव के उपलक्ष मे घर घर तिरंगा यात्रा प्रभात फेरी निकाल कर जनमानस को किया जागरूक। जनपद औरैया में दिनांक (08/08/2022) भारतीय जनता पार्टी कार्यालय तुर्कीपुर में अमृत महोत्सव के उपलक्ष में हर घर-घर तिरंगा, तिरंगा यात्रा की प्रभात फेरी के विषय में चर्चा हुई। इस बैठक में रहना हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में महिला मोर्चा के प्रदेश मंत्री विजया तिवारी जी, सदर विधायिका गुड़िया कठेरिया दीदी जी, क्षेत्रीय मंत्री मनीषा शुक्ला जी, सुषमा चौहान जी, जिला अध्यक्ष मंजू चौहान जी, चंद्रकांति मिश्रा जी एवं समस्त महिला मोर्चा की टीम उपस्थित रही। जिला ब्यूरो चीफ औरैया धर्मेंद्र सिंह चौहान