October 15, 2026 05:02:32

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

औरैया के कस्बा विधूना में 36 घण्टे से प्राथमिक विद्यालय परिसर के बाहर बंधे अन्ना मवेशी।

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

औरैया के कस्बा विधूना में 36 घण्टे से प्राथमिक विद्यालय परिसर के बाहर बंधे अन्ना मवेशी।
भूख प्यास से परेशान व्याकुल हैं अन्ना मवेशी।
विद्यालय परिसर के पेड़ पर भूखे प्यास से परेशान व्याकुल बंधे अन्ना गौवंश।
अन्ना मवेशियों से परेशान जनपदऔरैया तहसील बिधूना की विकासखण्ड सहार के ग्राम पंचायत ढिकियापुर गांव के ग्रामीणों ने एक झुंड मवेशियों को घेर कर प्राथमिक स्कूल के बाहर बांध दिया है। आधा सैंकड़ा गौवंश दो दिन से विद्यालय परिसर के बाहर बंधे हैं। 36 घंटे बीतने के बाद भी जनपद/जिला, तहसील व ब्लाक प्रशासन इन पर ध्यान दे रहा है। अभी भी झुंड बनाकर अन्ना गौवंश खेतों में घूम रहे हैं। फसलों में हरियाली आते ही अन्ना मवेशी चट करना शुरू कर देते हैं। बढ़ते अन्ना मवेशियों के झुंड से किसान आजिज आ चुके हैं। बीते बुधवार शाम को फसलों में चर रहे करीब आधा सैंकड़ा मवेशियों को परेशान किसानों ने इकट्ठा कर प्राथमिक विद्यालय परिसर के बाहर पेड़ पर बांध दिया। दो दिन से बंद गौवंशों को चारा भी नहीं मिला। भूख से गौवंश व्याकुल हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अन्ना गौवंश फसलों को नष्ट कर रहे हैं।इनसे फसलों को बचाने के लिए रात-दिन खेत में रहना पड़ता है। फिर भी अन्ना मवेशी फसलों को चट कर देते हैं। बीडीओ मुनीष सिंह का कहना है कि बंधे मवेशियों को गौशाला भेजने की व्यवस्था की जा रही है।
जिला ब्यूरो चीफ औरैया धर्मेंद्र सिंह चौहान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें