September 17, 2025 23:43:15

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

मंत्री में बाढ़ पीड़ितों को भरोसा देते हुए कहा कि आपदा की इस घड़ी में सरकार उनके साथ खड़ी है

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

वाराणसी/दिनांक 29 अगस्त, 2022

मंत्री ने बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भेजा है

मंत्री में बाढ़ पीड़ितों को भरोसा देते हुए कहा कि आपदा की इस घड़ी में सरकार उनके साथ खड़ी है

जिन लोगों के घर बाढ़ में डूबे हुए हैं और परिवार प्रभावित है, ऐसे सभी लोगों की सूची तैयार करे, उन्हें प्रत्येक दशा में राहत एवं खाद्यान्न सामग्री उपलब्ध कराई जाए-स्टाम्प मंत्री

कोई भी बाढ़ प्रभावित व्यक्ति अथवा परिवार सरकार द्वारा बाढ़ पीड़ितों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं से वंचित न रहने पाए-रविंद्र जायसवाल

अधिक मात्रा में राहत सामग्री मिलने से उसे उठाने में लोगो को परेशानी हो रही थी

मंत्री ने कहा हाथ से नहीं साधन से ले जाओ

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के स्टांप एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल ने सोमवार को बाढ़ राहत शिविर प्राथमिक पाठशाला ढेलवरिया पर रह रहे बाढ़ प्रभावितों को राहत एवं खाद्यान्न सामग्री वितरित किया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ पीड़ितों को संबोधित करते हुए कहा कि यह राहत सामग्री भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके लिये भिजवाया है। आपदा की इस घड़ी में सरकार उनके साथ खड़ी है और उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
उत्तर प्रदेश के स्टांप एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल ने मौके पर कई लोगों द्वारा सूची में नाम न होने की जानकारी दिए जाने पर मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन लोगों के घर बाढ़ में डूबे हुए हैं और परिवार प्रभावित है, ऐसे सभी लोगों की सूची तैयार किया जाए और उन्हें प्रत्येक दशा में राहत एवं खाद्यान्न सामग्री उपलब्ध कराई जाए। कोई भी बाढ़ प्रभावित व्यक्ति अथवा परिवार सरकार द्वारा बाढ़ पीड़ितों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं से वंचित न रहने पाए। बाढ़ पीड़ितों को राहत एवं खाद्यान्न सामग्री उपलब्ध कराए जाने के दौरान पैकेट भारी होने के कारण पीड़ितो आसानी से उसे उठा न पाने पर भी मंत्री ने बाढ़ पीड़ितों से कहा कि सरकार उन्हें इतनी अधिक राहत एवं खाद्य सामग्री उपलब्ध करा रही है कि उसे वे आसानी से उठा भी नहीं पा रहे हैं। उन्होंने बाढ़ पीड़ितों से विशेष रूप से जोर देते हुए कहा कि यदि उनके आसपास, पास पड़ोस में रहने वाले ऐसे बाढ़ प्रभावित जिन्हें अब तक सुविधाएं नहीं मिल पाई है उनका भी नाम सूची में दर्ज करवाएं और उन्हें भी राहत एवं खाद्यान्न सामग्री मिलने में सहयोग करें। अपने साथ-साथ पास पड़ोस में रहने वालों का भी ख्याल रखा जाए। इस दौरान मंत्री रविंद्र जायसवाल ने राहत शिविर में रह रहे लोगों से भी उनका कुशलक्षेम पूछा और हर संभव मदद का भरोसा दिया। सभी बाढ़ पीड़ितों को दो कार्टून में खाद्यान्न सामग्री एवं झोले में 10 किलो आलू उपलब्ध कराया गया। एक कार्टून में 10 किलो आटा, 10 किलो चावल, 2 किलो अरहर दाल, 500 ग्राम नमक, 50 ग्राम हल्दी पाउडर, 50 ग्राम धनिया पाउडर, 250 ग्राम दूध पाउडर एवं 2 लीटर रिफाइंड तेल तथा दूसरे कार्टून में 5 किलो लाई, 2 किलो भुना चना, 1 किलो गुड़, एक पैकेट मोमबत्ती, 01 पैकेट माचिस, 10 पैकेट बिस्कुट तथा 02 अदद साबुन रहा।
वितरण के दौरान अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) तथा उप जिलाधिकारी सदर उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें