September 26, 2026 02:48:46

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

राजनीतिक पकड़ का लाभ लेते हुए 20 वर्षों से काबिज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्वास्थ्य पर्यवेक्षक व पूर्व प्रधान पति राम शरण गुप्ता ने किया ग्राम समाज की जमीन पर कब्जा।

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

राजनीतिक पकड़ का लाभ लेते हुए 20 वर्षों से काबिज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्वास्थ्य पर्यवेक्षक व पूर्व प्रधान पति राम शरण गुप्ता ने किया ग्राम समाज की जमीन पर कब्जा।

पूर्व प्रधान प्रतिनिधि रामसरण गुप्ता समेत 15 लोगों को नगर पंचायत द्वारा नोटिस

स्वास्थ्य पर्यवेक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी पर तैनात राम शरण गुप्ता सहित अन्य ग्रामीणों ने ग्राम समाज की जमीन पर बनाया आवास

स्टेट हेड ब्यूरो उत्तर प्रदेश

नगर पंचायत आनंदनगर ने विस्तारित क्षेत्र फरेंदा खुर्द के लगभग 15 लोगों को नोटिस भेज अवैध अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया है। नोटिस के बाद भी जिम्मेदार अतिक्रमण हटा नहीं रहे हैं। जानकारी के अनुसार फरेंदा खुर्द ग्राम सभा में आता था।

इस दौरान ग्राम प्रधान शकुंतला देवी व उनके पति राम शरण गुप्ता ब्लॉक प्रशिक्षण अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात सहित अन्य लोगों ने ग्राम समाज की भूमि पर अवैध निर्माण कर लिया। रामसरन गुप्ता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी में ब्लाक प्रतिरक्षण अधिकारी है, लगभग 20 वर्षों से अधिक समय से यहां ड्यूटी कर रहे हैं।रामसरन गुप्ता राजनैतिक पकड़ रखने और पत्नी के ग्राम प्रधान होने के कारण मामला दबा ही रह गया। जब नगर पंचायत आनंद नगर के क्षेत्र का विस्तार हुआ तो फरेंदा खुर्द सहित अन्य गांव नगर पंचायत में आ गए। और पंचायत में पूरे क्षेत्र में अपनी भूमि को चिन्हित किया। फरेंदा खुर्द में आराजी नंबर 707 नवीन परती के नाम पर दर्ज है, जहां ग्राम प्रधानपति राम शरण गुप्ता ब्लॉक प्रशिक्षण अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी सहित 15 लोगों ने आवास बनाकर अतिक्रमण कर लिया है। नगर पंचायत में 15 दिनों में अतिक्रमण को हटाने का निर्देश दिया है। इस बाबत पूछे जाने पर अधिशासी अधिकारी अवध प्रकाश सिंह ने कहा कि 15 दिनों के अंदर कागजात लेकर उपस्थित होने के लिए कहा गया है। भूमि से संबंधित अगर कोई कागजात नहीं दिखा पाए तो 15 दिनों बाद अतिक्रमण हटाने का कारवाई किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें