September 19, 2025 16:21:44

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

पनियारा विधानसभा का मंडल स्तरीय बैठक। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री।

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

पनियारा विधानसभा का मंडल स्तरीय बैठक। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री।

Ain भारत न्यूज़ जिला संवाददाता महाराजगंज

महाराजगंज 01 सितंबर। नगर पंचायत परतावल में श्रीमति पानमति देवी कन्या इंटर कालेज में आयोजित पनियरा विधानसभा के मंडल स्तरीय बैठक (मण्डल कार्यशाला बैठक) में भारत सरकार के केंद्रिय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी जी ने कार्यक्रम का बतौर मुख्य अतिथि श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर शुभारंभ किया। विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक ज्ञानेंद्र सिंह के नेतृत्व में मंडल स्तर के सभी पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष गण एवं वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता गण सम्मिलित हुए। कार्यक्रम का संचालन पूर्व जिला उपाध्यक्ष अंगद गुप्ता ने किया एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष उमेश गुप्ता द्वारा किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में समस्त मंडल स्तर के पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता गण केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री भारत सरकार को माला पहनाकर उनका स्वागत किया एवं तत्पश्चात क्षेत्रीय विधायक ज्ञानेंद्र सिंह जी ने सभा को संबोधित किया उन्होंने कहा कि,

मंडल हो,जिला हो या प्रदेश स्तर का कोई भी चुनाव हो भारतीय जनता पार्टी सिर्फ कार्यकर्ता के बल पर चुनाव लड़ती हैं। कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है। अभी हाल ही में बूथ सशक्तिकरण अभियान में अपना महाराजगंज जनपद अब अब्बल जबकि वही पनियरा विधानसभा पूरे उत्तर प्रदेश में नंबर 1 पर रहा एवं भारतवर्ष में सातवें स्थान पर रहा इससे लोकसभा में होने वाले चुनाव में काफी बेहतरीन छबी रहेगी और मैं आश्वासन देता हूं आप सभी का पक्ष लेते हुए की इस बार लोकसभा चुनाव में हर बार से अत्यधिक वोट लोकसभा में पनियरा विधानसभा से मिलेगा।संबोधित करते हुए कहा कि कानून-व्यवस्था बेहतर होने से यूपी विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ा है। उन्होंने कहा कि बीते पांच सालों में यूपी में बहुत काम हुआ है।उत्तर प्रदेश बदल रहा है और देश की उभरती हुई अर्थव्यवस्था बन चुका है। केंद्र की 44 योजनाओं के क्रियान्वयन में उत्तर प्रदेश शीर्ष स्थान पर है। उत्तर प्रदेश दुनिया में निवेश का सर्वश्रेष्ठ स्थान बन चुका है और हम सभी को देश की श्रेष्ठ अर्थव्यवस्थाओं में उत्तर प्रदेश का नाम शामिल करने के लिए मिलकर काम करना होगा।वहीं केंद्रिय वित्त राज्य मंत्री ने कहा कि कोई कार्यकर्ता अपने आप को छोटा न समझे क्योंकि कार्य छोटा नही होता। कार्यकर्ताओं को कार्य की महत्त्वता बताते हुए उन्होने रमापति राम त्रिपाठी का उदाहरण दिया उन्होंने बताया कि कैसे रमापति राम त्रिपाठी ने एक मंडल के अध्यक्ष से प्रदेश के अध्यक्ष तक का सफर तय किया।

केंद्रिय वित्त राज्य मंत्री ने अपने संबोधन में देश के प्रधानमंत्री को युगदृष्टा के नाम से संबोधित किया कहा कि कब क्या जनता को चाहिए ये सिर्फ़ मोदी जी को ज्ञात है। विश्व का सबसे बड़ा अर्थव्यवस्था वाला देश बनके भारत उभरा है तो सिर्फ मोदी जी के नेतृत्व में संभव हो पाया है। उपर से जो 2लाख 86हजार करोड़ रुपए सीधे जनता के खाते में पहुंच पाया है तो वो सिर्फ़ मोदी जी के द्वारा खुलवा गए जन धन योजना के तहत खाते से संभव हुआ है। इस बार लोकसभा में हम प्रचंड बहुमत के लिए कमर कस लें।बैठक में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सदैव राष्ट्रहित को प्राथमिकता मे रखते हुए अपने कार्य करता है। देश हित मे कार्य करने वाली पार्टी सिर्फ भारतीय जनता पार्टी है। जहाँ जातिवाद या वंशवाद नहीं चलता है। यही एकमात्र ऐसी पार्टी है जहाँ बूथ अध्यक्ष पार्टी का नेतृत्व करता है और चायवाला भी प्रधानमंत्री बन सकता है।कहा कि बूथ के मजबूती के बिना कोई चुनाव नहीं जीता जा सकता है. पूरे देश की सब से बड़ी बूथ लेबल की मजबूत पार्टी बीजेपी है. इन्हीं मजबूत बूथों के बदौलत एक बार फिर से मोदी सरकार केंद्र में बनेगी। इसके लिए हम सबको तैयार हो जाना है।आज लोकसभा चुनाव को लेकर कुछ लुटेरी पार्टी एकजुट होकर महागठबंधन कर रही हैं पर बीजेपी कार्यकर्ताओं की एकता के सामने कोई गठबंधन नहीं टिकने वाला है। कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी नये भारत की परिकल्पना के साथ देश को सुपरपावर बनाना चाहते है। प्रधानमंत्री जी समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए प्रयासरत है। प्रदेश मे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में राज्य की भाजपा सरकार के सुशासन और विकास की नीति और जनकल्याण के कार्यो से आमजन का भाजपा पर विश्वास बढ़ा है। प्रदेश को ना सिर्फ अपराधियों से मुक्त किया बल्कि उनकी अवैध सम्पतियो को भी जब्त किया गया। उन्होंने कहा कि राममंदिर , धारा 370 व 35ए को खत्म करने और कोरोना काल मे 80 करोड़ देशवासियों को निशुल्क खाद्यान्न और सभी देशवासियों को मुफ्त वैक्सीन उपलब्ध कराने पर सराहनीय कार्य किया है।इस अवसर पर भाजपा युवा नेता प्रेमशंकर उर्फ निर्भय सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, पूर्व जिला अध्यक्ष अरुण शुक्ला, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा अभिषेक मिश्रा, जिला महामंत्री बबलू यादव, जिला मंत्री विभूति सिंह, मंडल अध्यक्ष परतावल उमेश गुप्ता, मंडल अध्यक्ष श्यामदेऊरवा जय हिन्द सिंह, मंडल अध्यक्ष पनियरा रुपेश शर्मा, मंडल अध्यक्ष घुघुलि भोला मल्ल, मंडल अध्यक्ष मुजुरी गुड्डू सिंह, ब्लॉक प्रमुख आनंद शंकर वर्मा, जिला पंचायत सदस्य महेंद्र नाथ चौहान, जिला पंचायत सदस्य राम सिंह साहनी, जिला पचायत सदस्य जय गोविंद, काशी नाथ सिंह, रवि प्रकाश सिंह , सहित तमाम कार्यकर्ता गण, प्रधान गण आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें