नपाध्यक्ष मनोज जायसवाल ने भैरव अष्ठमी पर की पूजा,कई जगह कार्यक्रमों में हुये सम्मिलित
1 min read
स्लग- नपाध्यक्ष मनोज जायसवाल ने भैरव अष्ठमी पर की पूजा,कई जगह कार्यक्रमों में हुये सम्मिलित
स्थान – मिर्जापुर
दिनांक 17/11/2022
रिपोर्ट -हरिशचन्द्र
एंकर – मीरजापुर।नपाध्यक्ष मनोज जायसवाल बुधवार की शाम नगर के कई जगहों पर भैरव अष्ठमी के कार्यक्रम में सम्मिलित हुये।जहाँ नपाध्यक्ष ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर भैरव बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया।बता दे कालाष्टमी व्रत हर महीने की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है।यह सबसे महत्वपूर्ण कालाष्टमी है जिसे कालभैरव जयंती के रूप में जाना जाता है।यह माना जाता है कि भगवान शिव इसी दिन भैरव के रूप में प्रकट हुए।इस मौके पर नपाध्यक्ष ने भी भैरव अष्ठमी पर बथुआ,गणेशगंज,बल्ली का अड्डा व बाबा घाट सहित कई स्थानो पर भैरव बाबा का दर्शन पूजन में शामिल होकर बाबा आर्शीवाद प्राप्त किया।नपाध्यक्ष ने इस मौके पर कहा कि हिंदू धर्म मे भैरव अष्ठमी का भी महत्वपूर्ण स्थान है।बाबा भैरवनाथ भी भगवान शिव के अवतार माने जाते है।नगर के कई भैरव मन्दिर पर भैरव अष्ठमी धूमधाम से मनाई जाती है और इसके साथ ही भण्डारे का भी अयोजन किया जाता है।आज भी नगर के कई मंदिरों पर पूजन-अर्चन कर बाबा का आर्शीवाद प्राप्त किया है।इस मौके पर शिव कुमार पटेल,महेश वर्मा, संजय जायसवाल, नील कण्ठ पाण्डेय,सरिश सिंह,श्यामू सोनकर,गिरजा पहलवान,शिव कुमार प्रजापति, दिलीप कसेरा,गणेश चौरसिया,दिलीप गुप्ता,संजय सोनकर,आदि लोग उपस्थित रहे।