October 2, 2025 10:58:40

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने कपड़े के झोले का किया वितरण।

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने कपड़े के झोले का किया वितरण।

रिपोर्टर हरिशचन्द्र निषाद

मिर्जापुर। नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल मंगलवार की दोपहर पालिका के अन्य अधिकारियों के साथ मुकेरी बाजार और गणेशगंज में कपड़े के झोले का वितरण किया।शासन के दिशा-निर्देशों पर आरंभ अभियान के अन्तर्गत 27 दिसंबर से 30 दिसंबर तक विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम लोगो को प्रतिबंधित पॉलीथिन न इस्तेमाल करने को लेकर अभियान चलाया जा रहा है।इस मौके पर नपाध्यक्ष ने अपील करते हुये कहा कि मीरजापुर की जनता प्लास्टिक का उपयोग न करे।नगर की जनता सामान लाने के लिये कपडे के झोले का प्रयोग करे।प्लास्टिक यूज़ करने के कारण कई रोगों के साथ कैंसर होने का भी खतरा बना रहता है।पॉलीथिन से पर्यावरण को नुकसान भी होता है इसीलिए हम सभी को सिंगल यूज़ प्लास्टिक का बहिष्कार करना चाहिए।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इन्ही सब कारणों से प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाया है।27 दिसंबर से 30 दिसंबर तक चलने वाले इस अभियान में लोगो को जागरूक किया जायेगा।इस मौके पर प्रीतम केशरवानी, अश्वनी गुप्ता,चन्दन जायसवाल, अशोक सोनी,अमरजीत राय महेंद्र अग्रहरि,अशोक यादव, विनोद सोनकर,अभिषेक यादव,राहुल बंटी,अशोक,राकेश,डॉ धर्मेंद्र गुप्ता मुकेश जायसवाल,अमरेश सोनकर,प्रदीप साहू,कामेश्वर सिंह सरफराज,प्रदीप,सतीश जायसवाल,शोभित सोनकर,राकेश सोनी,अमित सोनी,अजय विश्वकर्मा,स्वच्छ भारत मिशन DPM संजय सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें