September 26, 2026 22:17:51

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

प्रतियोगिता से बच्चों में बढ़ती है शिक्षा के प्रति जागरूकता राजेश जायसवाल।

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

प्रतियोगिता से बच्चों में बढ़ती है शिक्षा के प्रति जागरूकता राजेश जायसवाल।

सुनील कुमार पांडेय की खास रिपोर्ट

फरेंदा महाराजगंज 1 जनवरी 2023 रविवार।और प्रतियोगिता से बच्चों में बढ़ती है शिक्षा के प्रति जागरूकता साथ ही बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है उक्त विचार आज नगर पंचायत आनंद नगर के चेयरमैन राजेश जायसवाल ने कृष्णा इंग्लिश क्लासेस द्वारा आयोजित डॉक्टर अंबेडकर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि गोपलापुर के शैक्षिक विकास में शिक्षित भारत अभियान के जनक भीमसेन गौतम व कृष्णा इंग्लिश क्लासेस के प्रोपराइटर कृष्ण कुमार के योगदान की जितनी सराहना की जाए कम है। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान साइकिल विजेता निधि चौरसिया, गौरव चौरसिया बाल गोविंद चौरसिया व द्वितीय स्थान आयुष यादव, सृष्टि चौरसिया, अमरजीत यादव एवं
तृतीय स्थान में अंकित यादव ,अर्पिता शर्मा , प्रिंस चौरसिया ने स्थान प्राप्त कर एक नए कीर्तिमान स्थापित किया है।
समारोह को शिक्षित भारत अभियान के भीमसेन गौतम, कृष्ण कुमार, सुशील कुमार शाही,राजदेव यादव, डॉ लालजी कन्नौजिया व युवा नेता सुरेंद्र चौरसिया व शिक्षा मित्र संघ के अध्यक्ष लालजी प्रसाद ने संबोधित किया।

प्रमुख खबरे

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें