October 2, 2025 03:39:43

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

मानव सेवा संस्था ने भामाशाह के सहयोग से जरुरतमंद परिवारों में ऊनी कंबलों का किया वितरण।

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

मानव सेवा संस्था ने भामाशाह के सहयोग से जरुरतमंद परिवारों में ऊनी कंबलों का किया वितरण।

ग़रीब जरुरतमंदों की सेवा ही सच्चा धर्म – चौधरी

राजस्थान स्टेट ब्यूरो अशरफ मारोठी
बाड़मेर (बालोतरा)
मानव सेवा संस्था के तत्वावधान में निकटवर्ती सिवाना ग्राम में भामाशाह, समाजसेवी, ब्लॉक अध्यक्ष गणपत चौधरी ने जरूरतमंद, असहायों सहित ब्राह्मणों को ठंड से बचाव के लिए कंबलों का किया वितरण, भामाशाह व संस्था ब्लॉक अध्यक्ष गणपत चौधरी ने बताया कि क्षेत्र के जरुरतमंदों में आज संस्था ने कंबलों का वितरण कर जरूरतमंदों को भीषण ठंड से थोड़ी बहुत राहत पहुंचाने का प्रयास किया गया गरीब परिवारों को इससे जीवन यापन में सहयोग मिलेगा इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष ने कहा कि ज़रूरतमंदों की सेवा करना ही सही मायने में सच्चा मानव धर्म है। ब्लॉक महासचिव नारु भाई बोराणा ने कहा कि हमारी प्रथा भी है कि मकर संक्रांति पर गरीबों जरुरतमंदों में हमेशा दान करना चाहिए, गरीब,असहाय व्यक्तियों की सेवा करना ही सबसे बड़ा पुनीत कार्य और मानव धर्म कहलाता है। गरीबों की मदद साक्षात ईश्वर की पूजा करने के समकक्ष है। संस्था महासचिव ने सभी क्षेत्रवासियों का आव्हान किया कि समय समय पर हम सभी निस्वार्थ सेवा कार्य करने का प्रण लें। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश सिंह राजपुरोहित ने कहा कि जरुरतमंदों के बीच भीषण सर्दी में कंबलों का वितरण कर सहयोग किया गया इससे गरीब जरुरतमंद इस कड़ाके की ठंड में अपना बचाव कर सकेंगे, हमारी संस्था हमेशा की तरह असहाय, जरुरतमंदों के उत्थान के लिए प्रयासरत है। गरीब, असहाय लोगों को ऐसे मौसम में समय समय पर सहायता करना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री भगाराम मेघवाल, ब्लॉक सरंक्षक लालाराम चौधरी, नकुल, सहित क्षेत्रवासी मौजूद थे।

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें