September 26, 2026 22:49:05

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

बारा क्षेत्र में श्री सत्यनारायण इंटरमीडिएट कालेज के छात्रों ने मारी बाजी

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

बारा क्षेत्र में श्री सत्यनारायण इंटरमीडिएट कालेज के छात्रों ने मारी बाजी

संजीत कुमार की खास रिपोर्ट लालापुर प्रयागराज

लालापुर- प्रयागराज।।तहसील के विकासखंड जसरा स्थित कोटवारन का पुरवा गांव में संचालित श्री सत्यनारायण इंटरमीडिएट कालेज के छात्रों ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन किया है। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने बताया कि हाईस्कूल में 99% विद्यार्थियों ने और इंटरमीडिएट परीक्षा में 95%छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए हैं। प्रधानाचार्य ने बताया कि अध्यापकों की लगन, अनुशासन एवं कडी मेहनत तथा अभिभावकों के सहयोग के कारण ही विद्यालय के छात्रों ने पूरे दम-खम के साथ अध्ययन किया और परीक्षा परिणाम संतोषजनक रहा। हाईस्कूल में शुभम पाल 569,हिमांशु पाल550, रितेश बिंदु 536,ऋचा त्रिपाठी 532,रमा यादव 506,जबकि इंटरमीडिएट की परीक्षा में अंकिता 76%,उत्कर्ष द्विवेदी 71%,हर्षिता द्विवेदी 70%,मुस्कान बानो 69. 8%, और तनू सिंह ने 68.8% अंक प्राप्त कर सफलता अर्जित की। विद्यालय परिवार ने सभी उत्तीर्ण छात्रों को शुभकामनाएं दीं हैं। क्षेत्रीय अभिभावकों ने विद्यालय परिवार व अध्ययनरत छात्रों को बधाईयाँ दी है।

प्रमुख खबरे

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें