15 मार्च को लहुरी काशी पैलेस में होगा ड्रग डीलर्स वेलफेयर सोसायटी का द्वितीय वार्षिक कार्यशाला व होली मिलन
1 min read
15 मार्च को लहुरी काशी पैलेस में होगा ड्रग डीलर्स वेलफेयर सोसायटी का द्वितीय वार्षिक कार्यशाला व होली मिलन
रिपोर्टर Ain भारत न्यूज
गाज़ीपुर। ड्रग डीलर्स वेलफेयर सोसायटी गाज़ीपुर के तत्वावधान में द्वितीय वार्षिक कार्यशाला एवं होली मिलन समारोह का आयोजन आगामी 15 मार्च को प्रातः 10 बजे लहुरी काशी पैलेस, चंदननगर, रौजा गाज़ीपुर में किया जाएगा। इस कार्यक्रम में जनपद के दवा व्यवसाय से जुड़े केमिस्ट बड़ी संख्या में भाग लेंगे।
सोसायटी के महामंत्री अश्वनी राय ने बताया कि यह आयोजन केमिस्टों की एकता, सहयोग और आपसी संवाद को मजबूत करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। कार्यशाला के दौरान दवा व्यवसाय से संबंधित विभिन्न समस्याओं, नियमों तथा केमिस्टों के हित से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। साथ ही दवा व्यापार में आ रही चुनौतियों और उनके समाधान पर भी विचार-विमर्श होगा।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से केमिस्ट बंधु शामिल होंगे, जिससे एक मंच पर सभी को अपने विचार रखने और समस्याओं को साझा करने का अवसर मिलेगा। कार्यशाला के बाद होली मिलन कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें सभी सदस्य एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं देते हुए आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश देंगे।
बुधवार को द्वितीय वार्षिक कार्यशाला की तैयारी हेतु बैठक की गई जिसमें संयोजक जयप्रकाश, चेयरमैन अजय सर्राफ , अध्यक्ष राम औतार यादव, कोषाध्यक्ष आशीष कुमार,संयुक्त मंत्री प्रदीप कुशवाहा, आडिटर राम आशीष प्रजापति आदि लोग उपस्थित थे।
महामंत्री अश्वनी राय ने जनपद के सभी केमिस्ट बंधुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में उपस्थित होकर संगठन की एकता को मजबूत बनाएं तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सहयोग दें। उन्होंने कहा कि केमिस्टों की एकजुटता ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और ऐसे आयोजन इसी उद्देश्य को आगे बढ़ाने का माध्यम बनते हैं।
