मुगलसराय , शहर कांग्रेस कमेटी के कालीमहाल स्थित पार्टी कैम्प कार्यालय पर अशफाक उल्लाह खां का शहीद दिवस मनाया गया, उक्त अवसर पर उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हे श्रद्धांजली दी गयी।
शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता ने कहा कि अशफाक उल्लाह खां पठान परिवार से संबंधित थे, उनका जन्म शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश मे हुआ था। अंग्रेजी शासन से देश को आजाद कराने के लिए अपने प्राणो की आहूती देने वाले अशफाक उल्लाह खां सिर्फ एक निर्भर प्रवृत्ति के थे, बल्कि वे प्रमुख स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भी थे, यही नही उर्दू के एक बेहतरीन कवियो और शायरो मे भी उनका शुमार था, अपने अंतिम दिनो मे उन्होंने कुछ बहुत प्रभावी पंक्तियो को कलम बंद किया था। जो उनके बाद स्वतंत्रता के लिए संघर्ष कर रहे लोगो के लिए मार्गदर्शक साबित हुए। अशफाक उल्लाह खां को फैजाबाद जेल मे रखकर कड़ी यातनाये दी गई। काकोरी कांड मे चार लोगो को फांसी की सजा सुनाई गई थी, जिनमे से अशफाक उल्लाह खां एक थे।
कार्यक्रम में मुख्यरूप से दशरथ चौहान,सतपाल सिंह, कमरुलबारी, नेहाल अख्तर,ट्रिजा एलियट, अनवर सादात, फैयाज अंसारी,हंसराज शर्मा,शाबिर राईन, रामसेवक पटेल, रमेश सिंह, रितेश गुप्ता, नदीम खां,अरमान सादात, सेवालाल गुप्ता, विजय कुमार राम,भोला गुप्ता, सोन सोनकर,अलियार गुप्ता,निजामुद्दीन, शिवम गुप्ता, लल्लन राम आदि कांग्रेसजन उपस्थित थे।
हंसराज शर्मा mgs
AIN भारत news
