November 6, 2025 22:17:16

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 139वे स्थापना दिवस पर कांग्रेसजनो ने कालीमहाल स्थित पार्टी कैंप कार्यालय पर पार्टी का ध्वज फहराकर

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

चंदौली
मुगल सराय शहर कांग्रेस कमेटी के कालीमहाल स्थित पार्टी कैम्प कार्यालय पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 139वे स्थापना दिवस पर कांग्रेसजनो ने कालीमहाल स्थित पार्टी कैंप कार्यालय पर पार्टी का ध्वज फहराकर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर किया।
शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता ने कहा कांग्रेस की स्थापना 28 दिसम्बर 1885 को ए.ओ.ह्यूम ने किया था। कांग्रेस एक पार्टी ही नहीं अपितु एक विचारधारा भी है, देश के स्वतंत्रता के बाद बैलगाड़ी युग से आज डिजिटल युग तक पहुँचाने का कार्य कांग्रेस द्वारा हुआ।
कहा कि बांध, नहर, अस्पताल, सड़क, स्कूल व विज्ञान के क्षेत्र में देश का काफ़ी विकास हुआ, देश की सीमायें सुरक्षित होने के साथ साथ देश की सैन्य शक्ति मज़बूत हुई । हमारे लिए आज का दिन बहुत ही गर्व और गौरव का दिवस है। कांग्रेस ने सभी वर्गों को एक साथ लेकर भारत को एक अखंड भारत बनाया। देश के आज़ादी के लड़ाई का नेतृत्व कांग्रेस ने किnu jया। वहीं देश की प्रधानमंत्री इंदिरा जी ने पाकिस्तान के दो टुकड़े कर मुहं तोड़ जवाब दिया।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य आनंद शुक्ल ने कहा राजीव गांधी जी ने कम्प्यूटर क्रांति लाकर देश को विकसित किया। कांग्रेस के निरंतर चलने वाले विकास के इस यात्रा को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने नयें आयाम देते हुए ग़रीबों के लिए कई हित कारी योजना चलाया जो आज भी लोकप्रिय है। आज सत्ता में बैठे लोग देश की विकास के पहियों को अवरूध करने का कार्य कर रहे है । वहीं देश के चंद उधोग पतियों का ग़ुलाम बने हुए है । वर्तमान समय में किसान, बुनकर, महिलायें, व्यापारी , नौजवान बदहाली के शिकार है।
इस दौरान कार्यक्रम में मुख्यरूप रूप से शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता, आंनद शुक्ल, बृजेश गुप्ता, डा• जीके पांडेय,शाहिद तौसिफ, दयाराम पटेल,दशरथ चौहान,विजय कुमार गुप्ता,नेहाल अख्तर,कमरुल बारी,तारिक अब्बास, अब्बास,हम्मीर शाह जायसवाल, फैयाज अंसारी,शाबिर राईन,रामसेवक पटेल, असद इकबाल,धर्मवीर, विजय रावत, राजू कुमार,अंकज कुमार,मंटू शर्मा,राजेश गुप्ता, अलियार गुप्ता,राजेश पासवान,आदि कांग्रेसजन उपस्थित थें।
कार्यक्रम की अध्यक्षता शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता व संचालन तारिक अब्बास ने किया।
AIN भारत news
हंसराज शर्मा mgs

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें