November 6, 2025 17:31:49

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉक्टर संगम मिश्र ने पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा व केंद्रीय मंत्री डॉ मुरली मनोहर जोशी को जन्मदिन की बधाई

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

लालापुर प्रयागराज
भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉक्टर संगम मिश्र ने पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा व केंद्रीय मंत्री डॉ मुरली मनोहर जोशी को जन्मदिन की बधाई दी।
AiNभारत न्यूज़ संवाददाता सतीश द्विवेदी लालापुर प्रयागराज

डॉ संगम मिश्र ने भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष को अपना प्रेरणा स्रोत एवं मार्गदर्शक बताया। पद्म विभूषण से सम्मानित आदरणीय डॉ मुरली मनोहर जोशी से उनके दिल्ली स्थित निज निवास में आशीर्वाद प्राप्त कर जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी।भगवान् से प्रार्थना करते हुए डॉ संगम मिश्र ने कहा आप सदैव स्वस्थ रहें एवं दीर्घायु हों और हम सभी का मार्गदर्शन करते रहें।डॉ मुरली मनोहर जोशी के अच्छे स्वास्थ्य और लंबे जीवन के लिए प्रार्थना करते हुए कहा आप प्रयागराज के विकास में बतौर सांसद इलाहाबाद के विकास पुरुष हैं।अपने कार्यकाल के दौरान क्षेत्र के विकास मेंअहम भूमिका निभाई है।उक्त बातें प्रयागराज के भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ संगम मिश्र ने कही।नई दिल्ली में प्रयागराज के पूर्व सांसद और पूर्व मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ मुरली मनोहर जोशी के 90 वें जन्म दिवस पर उन्हें गुलदस्ता देकर सम्मानित करने के पश्चात् डा संगम मिश्र ने दूरभाष पर बताया कि आदरणीय डॉ मुरली मनोहर जोशी जी न केवल सरल व्यक्तित्व के धनी हैं, बल्कि राष्ट्र के धरोहर एवं जागरूक राष्ट्र नेता हैं। उन्होंने श्री मुरली मनोहर जोशी के 90 वें जन्मदिवस पर उनके दीर्घ जीवन की शुभकामना देते हुए कहा कि उनसे मिलकर ऐसा लगा कि हम अपने अभिभावक और अपने परिवार के सदस्य से मिल रहे हैं।डॉ मिश्र ने कहा कि आप भारतीय जनता पार्टी के उत्थान और प्रगति के संवाहक रहे हैं।उधर सेंट्रल एकेडमी झूंसी प्रयागराज के डायरेक्टर एस.के.तिवारी एवं शंकर देव त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में लोगों ने डॉ मुरली मनोहर जोशी के 90 वें जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए लोगों का मुंह मीठा कराया एवं उनके दीर्घ जीवन की कामना की।

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें