October 16, 2026 06:14:01

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

जनपद इलाहाबाद में मकर संक्रांति पर संगम में उमड़ा जनसैलाब

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

जनपद इलाहाबाद में मकर संक्रांति पर संगम में उमड़ा जनसैलाब:

8 घाटों पर हर-हर गंगे गूंज रहा, 25 लाख श्रद्धालु लगाएंगे डुबकी, सुरक्षा में 35000 पुलिसकर्मी तैनात।
–‐–‐-‐—-‐
माघ मेले का पहला स्नान यानी मकर संक्रांति का पर्व आज है। इस मौके पर प्रयागराज में आस्था का जनसैलाब उमड़ गया है। देर रात से ही श्रद्धालु स्नान करने के लिए संगम पहुंच रहे थे। सुबह 5 बजे से संगम नोज पर स्नान दान शुरू हुआ। श्रद्धालु हर-हर गंगे के उद्घोष के स्नान कर रहे हैं। पूरा माहौल भक्तिमय है।
भीड़ को देखते हुए इस बार स्नान के लिए 8 घाट बनाए गए हैं। रविवार को 9 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाई थी। आज यह आंकड़ा 25 लाख तक पहुंच सकता है। फिलहाल, पूरे माघ मेले में चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात है। करीब 35000 पुलिसकर्मियों को लगाया गया है।
इसके अलावा वाराणसी में भी मकर संक्रांति की धूम है। यहां 84 घाटों पर श्रद्धालु स्नान कर रहे हैं। अयोध्या में सुबह से ही लोग सरयू में स्नान-दान कर रहे हैं। इसके बाद मंदिरों में दर्शन करने जा रहे हैं। सुबह से करीब 1 लाख से ज्यादा श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं।

प्रमुख खबरे

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें