September 18, 2025 18:03:48

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

अधिकतम तापमान और लुढ़केगा, बेहाल करेगी ठंड, आईएमडी ने जारी किया पूर्वानुमान

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

वाराणसी जनपद में:-
अधिकतम तापमान और लुढ़केगा, बेहाल करेगी ठंड, आईएमडी ने जारी किया पूर्वानुमान…

वाराणसी। इस समय कड़ाके की ठंड का सितम जारी है। ठंड और गलन से जनजीवन के साथ ही पशु-पक्षियों भी बेहाल हैं। मंगलवार को अधिकतम तापमान और गिर सकता है। ऐसे में लोगों को दिन में भी राहत नहीं मिलेगी। न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहा। ठंड व शीतलहर सेहत खराब कर रही है। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है।

पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर जारी है। पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवा के चलते मैदानी इलाकों में ठंड काफी बढ़ गई है। यूपी इस समय कड़ाके की ठंड और शीतलहर के दौर से गुजर रहा है। पश्चिमी यूपी के साथ ही पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी ठंड का सितम जारी है। मौसम विशेषज्ञों की मानें अगले दो-तीन दिनों तक ठंड से राहत के आसार नहीं है।

आईएमडी के मुताबिक मंगलवार को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। 21 जनवरी तक अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री के आसपास रहने के आसार हैं। कोहरा का भी प्रकोप रहेगा। खासतौर से सुबह के वक्त कोहरा का प्रभाव दिख सकता है।

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें