November 6, 2025 02:44:33

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

इनरव्हील क्लब की पहल दिव्यांग बच्चों के लिए स्मार्ट बोर्ड एवं अन्य सामग्री की भेंट

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

स्मार्ट क्लास रूम दिव्यांग बच्चों की शिक्षा हेतु बेहद जरूरी- गोलेच्छा

AINभारतNEWS राजस्थान स्टेट प्रभारी अशरफ़ मारोठी की रिपोर्ट

बालोतरा। साधन और सुविधा के अभाव में बच्चों को कुछ नया सिखाना काफी कठिन होता है साथ ही बच्चों में उदासीनता भी रहती है जिसके चलते उनमें चंचलता की कमी आ जाती है। बच्चे दिव्यांग हो तो और भी मुश्किल होता इसलिये स्मार्ट क्लास रूम दिव्यांग बच्चों की शिक्षा में बेहद जरूरी है। उक्त सम्बोधन स्नेह मनोविकास विद्यालय (सवेरा) में इनरव्हील क्लब बालोतरा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में क्लब की अध्यक्षा ममता गोलेच्छा ने किया। इनरव्हील क्लब बालोतरा द्वारा इस कार्यक्रम में विद्यालय को स्मार्ट रूम बनाने हेतु स्मार्ट बोर्ड एवं अन्य सामग्री भेंट की। अध्यक्षा ममता गोलेच्छा ने बच्चों को प्रेरणादायक गीत सिखाए एवं बच्चों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम किया। इस कार्यक्रम में बच्चों ने उत्साह से भाग लिया।

संस्था के सचिव सत्यनारायण ने बताया कि संस्था द्वारा संचालित इस विद्यालय में 35 बच्चे अध्ययन कर रहे जो बिलकुल निःशुल्क है साथ बच्चों की सभी जरूरतों को पुरा करने के लिये स्थानीय भामाशाह सहयोग करते है।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुनील कुमार ने बताया कि इनरव्हील क्लब बालोतरा समय समय पर इस विद्यालय को मदद करता आया है जिससे विद्यालय में अध्ययन करने वाले बच्चों को बहुत मदद मिली है एवं बच्चों में बहुत परिवर्तन आया है। कार्यक्रम में क्लब की सदस्य कविता बाफना ने अपने सम्बोधन में कहा कि संस्था द्वारा किया जा रहा प्रयास बहुत ही सराहनीय है एंव क्लब समय समय पर योगदान के लिये हमेशा तत्पर रहेगा। कार्यक्रम में क्लब सदस्या सुमित्रा सेठिया, उमा मूंदड़ा, चन्दा मंडोत, विनिता मंडोत, पिकी भंसाली, खुशबू ढेलड़िया, अनीता सालेचा सहित क्लब सदस्या मौजूद रही। इस अवसर पर बच्चों को अल्पाहार करवाया गया। विद्यालय के अध्यापक पुष्पेन्द्र करेसिया ने सभी आगन्तुकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में देवीलाल एवं जगदीश ने सहयोग प्रदान किया।

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें