रामगोपाल यादव ने किया सपा उम्मीदवारों की जीत का दावा, बताया कितने मिले वोट
1 min read
रामगोपाल यादव ने किया सपा उम्मीदवारों की जीत का दावा, बताया कितने मिले वोट
राज्यसभा की 15 सीटों के लिए वोटिंग जारी है। इनमें उत्तर प्रदेश की 10, कर्नाटक की चार व हिमाचल की एक सीट के लिए मतदान हो रहा है। हालांकि, यूपी-कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश में क्रॉस वोटिंग की अटकलों ने जोर पकड़ रखा है। सपा और कांग्रेस ने क्रॉस वोटिंग को लेकर बीजेपी पर आरोप लगाए हैं। बता दें कि उत्तर प्रदेश कोटे की 10 सीटों के लिए कुल 11 प्रत्याशी मैदान में है, जिनमें से आठ भाजपा और तीन सपा के हैं। चुनाव परिणाम देर रात तक आने की संभावना है। उल्लेखनीय है कि पहले ही राज्यसभा की 41 सीटों के लिए सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं।
