October 16, 2026 15:49:11

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

तहसील मुख्यालय में सामुदायिक शौचालय न होने से आम जनमानस परेशान

AiN भारत न्यूज़ संवाददाता सतीश द्विवेदी की ख़ास रिपोर्ट लालापुर प्रयागराज

करछना,प्रयागराज ।। करछना तहसील मुख्यालय में सामुदायिक शौचालय की कोई व्यवस्था नहीं है। प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोगों का तहसील, थाना, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व ब्लाक में आना-जाना लगा रहता है। बीच बाजार में कोई सामुदायिक शौचालय का निर्माण नहीं कराया गया है। बीते कई सालों से राहगीरों व तहसील में आने वाले लोगों को शौचालय के अभाव में समस्या होती है। वहीं महिलाओं को सार्वजनिक शौचालय का निर्माण न होने से अत्यधिक समस्या का सामना करना पड़ता है।

लोगों ने सामुदायिक शौचालय की मांग उठाई लेकिन अभी तक सामुदायिक शौचालय का निर्माण नहीं कराया जा सका है। व्यापारी रत्नाकर सिंह ने कहा कि शौचालय नहीं होने से अधिक समस्या महिलाओं को होती है। तहसील के अधिवक्ताओं ने कहा कि तहसील परिसर में भी शौचालय की हालत खराब है।

प्रमुख खबरे

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें