महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष महबूब निशा को पुलिस प्रशासन ने हाऊस अरेस्ट किया गया।
1 min read
महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष महबूब निशा को पुलिस प्रशासन ने हाऊस अरेस्ट किया गया।
AIN BHARAT GHAZIPUR NEWS
गाजीपुर उतर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा कल दिनांक 18 दिसंबर लखनऊ में विधानसभा घेराव को देखते हुए भाजपा सरकार द्वारा पुरे प्रदेश में कांग्रेस पदाधिकारियों को हाऊस अरेस्ट किया जा रहा है। और धरपकड़ तेज किया गया है।कल के कार्यक्रम को कमजोर करने के लिए फिर एक बार उतर प्रदेश सरकार ने आपने पुलिस विभाग को आगे कर दिया है।जगह जगह कांग्रेसी नेताओं को उनके घरों पर अरेस्ट किया जा रहा है।इसी कड़ी में महिला कांग्रेस कमेटी की जिला अध्यक्ष महबूब निशा को जंगीपुर थाना अध्यक्ष के आदेश पर रात से ही उन्हें उनके पर हाऊस अरेस्ट किया गया है। लेकिन महबूब निशा ने कहा कि हम घबराने वाले नहीं। प्रदेश की तानाशाह सरकार के खिलाफ 18 दिसंबर को विधानसभा घेराव बहुत ही जबरदस्त तरीके से होगा । लाखों की संख्या में कांग्रेसी लखनऊ कोच कर रहे हैं। गाजीपुर जनपद से महबूब निशा के नेतृत्व में अधिक से अधिक संख्या में महिलाएं लखनऊ जा रही है।
