October 5, 2025 13:40:19

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

आज महंगाई लोगों की कमर तोड़ रही है 

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

आज महंगाई लोगों की कमर तोड़ रही है

अमेरिका सिंह यादव

A i N भारत

आबिद शमीम

नंदगंज(गाज़ीपुर) ।भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ब्लॉक कमेटी करंडा की बैठक चोचकपुर(कंचनपुर) में संपन्न हुई।इसे सम्बोधित करते हुए पार्टी राज्य कार्यकारिणी सदस्य अमेरिका सिंह यादव ने कहा कि आज महंगाई लोगों की कमर तोड़ रही है। सरकार का कहना है की अर्थव्यवस्था मजबूत है तो फिर बेरोजगारी क्यों लगातार बढ़ रही है।आम आदमी की क्रयशक्ति घट रही है।किसान, मजदूर,तबाह हो रहा है।शिक्षा,स्वास्थ्य अस्त ब्यस्त है।यदि देखा जाय तो आर्थिक असमानता काफी बढ़ गई है।सरकार का ध्यान इस पर नही है।केवल सत्ता में बने रहने के लिए हिन्दू मुसलमान,मस्जिद में मंदिर खोजा जा रहा है।जो कृत्य संविधान विरोधी है। इसी बीच पार्टी का शताब्दी वर्ष भी मनाया जा रहा है।इस दौरान वर्तमान सरकार की जनविरोधी ,संविधान,लोकतंत्र विरोधी,तानाशाही नीतियों का खुलासा किया जायेगा। पार्टी का संगठनिक ढांचा मजबूत करना होगा।बैठक में जिला कार्यकारिणी सदस्य बब्बन सिंह यादव,डॉक्टर शिवमूरत बिंद, राजेंद्र विश्वकर्मा,सूर्यनाथ बिंद, सुरेश विश्वकर्मा,सुनीता राजभर,रामप्रसाद वर्मा,भोला चौधरी,लल्लन आदि ने विचार प्रगट किया। अंत में पार्टी सदस्यता नवीनीकरण समय से कराने, फंड जुटाने,एवं संगठनिक सम्मेलन करने का निर्णय लिया गया।अध्यक्षता वरिष्ठ नेता ताराचंद पाण्डेय ने किया।

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें