November 1, 2025 14:15:19

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

वाराणसी/दिनांक 25 जनवरी, 2025 (सू0वि0)

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

वाराणसी/दिनांक 25 जनवरी, 2025 (सू0वि0)

मंत्री ने 1.90 करोड़ लागत के विकास एवं निर्माण कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया

 

शिलान्यास हुए कार्यों को युद्ध स्तर पर अभियान चला कर गुणवत्ता के साथ तत्काल पूर्ण कराए-रविन्द्र जायसवाल

 

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के स्टांप एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल ने शनिवार को शहर उत्तरी विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत कुल 1 करोड़ 90 लाख की लागत से डूडा तथा वीडीए द्वारा स्वीकृत सड़क मरम्मत व कच्चे सड़क पर इंटरलॉकिंग के कार्य का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। कार्यक्रम के दौरान मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देशित करते हुए मंत्री रविंद्र जायसवाल ने विशेष रूप से जोर देते हुए कहा कि जिन कार्यों का आज शिलान्यास किया गया है उन कार्यों को युद्ध स्तर पर अभियान चला कर गुणवत्ता के साथ के साथ तत्काल पूर्ण कराए। इसमें किसी भी प्रकार की हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने जिन कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया, उसमें सिकरौल वार्ड में विक्रांत दूबे के म0नं0 स0 2/624, होते हुये कैलाश नाथ सोनकर के घर 283 मीटर तक इंटर लॉकिंग 67 लाख, सरसौली वार्ड अंतर्गत जय प्रकाश नगर कालोनी मीरापुर बसही में श्याम नारायण मिश्र के मकान से सुमन राय के मकान तक 110 मि० सड़क निर्माण 14.38 लाख, लक्ष्मनपुर भईयालाल के मकान से रामचरित पटेल एस0 5/127 तक इंटरलॉकिंग का कार्य लागत 19.88 लाख, पांडेयपुर वार्ड अंतर्गत पार्वती नगर कालोनी टकटकपुर में ददन सिंह के मकान से दिनेश सिंह के माकन से होते हुए उत्कर्ष सिंह और पुजारी सिंह के मकान तक सड़क व् के०ड्रेन का निर्माण कार्य 9.55 लाख की लागत, विराट नगर कालोनी पाण्डेयपुर दीपक सिंह के मकान से संगीता गुप्ता के मकान तक 267 मीटर इंटरलॉकिंग का कार्य लागत 33.01 लाख, सारनाथ मवईया शान्ति नगर कालोनी में अरुण सिंह के मकान से विश्वनथ सिंह यादव के मकान होते हुए महेंद्र यादव के मकान तक सड़क निर्माण लागत 11.92 लाख, पहडिया गाँव में चौरा माता मंदिर से गुलाब अधिवक्ता के घर तक 220 मीटर इण्टरलाकिंग का कार्य लागत 24.5 लाख तथा पहडिया गाँव में संतोष राजभर के घर से लेकर मुन्ना पटेल के घर तक 250 मीटर इण्टरलाकिंग का कार्य 8.96 लाख लागत के विकास एवं निर्माण कार्य आदि शामिल हैं।

इस अवसर पर पूर्व विधायक कैलाश सोनकर, अरविंद सिंह, अमरीश सिंह भोला, पार्षदगण लीला देवी, अशोक मौर्या, संजय जायसवाल, अभय पांडेय, दिनेश यादव, राजेश यादव, रोहित मिश्रा, कुसुम पटेल, पूर्व मंडल अधिक अजीत सिंह, रतन मौर्य तथा मंडल अध्यक्ष मनोज सोनकर, विवेक पाण्डेय, अतुल सिंह व कार्यकर्तागण प्रमुख रूप से उपस्थित रहें।

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें