November 1, 2025 14:09:06

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

वर्तमान सरकार लगातार पूंजीपतियों के लिए काम कर रही हैं—अमेरिका सिंह यादव

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

वर्तमान सरकार लगातार पूंजीपतियों के लिए काम कर रही हैं—अमेरिका सिंह यादव

 

AIN BHARAT NEWS GHAZIPUR

 

गाज़ीपुर।आज भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय कॉल पर प्रस्तुत आम बजट जो कारपोरेट और अमीरों के पक्ष में है के विरुद्ध वैकल्पिक बजट के रूप में देश के 200 अरबपतियों( डालर के सन्दर्भ में)4 % का सम्पति कर लागू करने,निगम कर में बृद्धि करने,कृषि उपज के लिए न्यून्तम् समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी देने, सार्वजानिक क्षेत्र की इकाईयो का निजीकरण रोकने,मनेरेगा,स्वास्थ्य, शिक्षा के बजट मे बृद्धि करने,सार्वजानिक वितरण प्रणाली को मजबूत करने,कल्याणकारी योजनाओं मे ज्याद धन देने आदि8 सूत्रीय मांगो को लेकर सरजू पाण्डेय पार्क मे धरना दिया गया। इसे सम्बोधित करते हुए भा क पा राज्य कार्यकारिणी सदस्य अमेरिका सिंह यादव ने कहा कि वर्तमान सरकार लगातार पूंजीपतियों के लिए काम कर रही है। आम जनता को गरीबी में डूबा रही है।महंगाई,बेरोजगारी,भ्रष्टाचार रोकने की कोई व्यवस्था नही कर रही है।किसानो,मजदूरों,छात्रों ,नवजवानो के लिए कोई नीति नही है।इन सारे सवालों पर पर्दा डालने के लिए केवल सांप्रदायिकता, अन्धविश्वाश और अवैज्ञानिक विचारों के तरफ ठेल रही है। देशवासियों को गर्त में ले जा रही है। ऐसी दशा मे पूरा वामपंथ आर्थिक, सामाजिक,राजनैतिक, सांस्कतिक रूप से क्रांतिकारी परिवर्तन के लिए काम करेगी। धरने को पूर्व विधायक राजेंद्र यादव,जिला सचिव जनार्दन राम,राम अवध, ईश्वरलाल,डॉक्टर राम बदन सिंह,शमीम अहमद,सुरेंद्र राम,बच्चेलाल,रामलाल, सपा नेता सूरज राम बगी,भूमिधर राजभर,सुभाष, राम परिखा यादव, राम् शुक्लाआदि ने सम्बोधित किया।इस कार्यक्रम में बोगना सहकारी समिति में नये सदस्य बनाने,एवं अवैध खनन रोकने की मांग भी शामिल रही।मांगपत्र महामहिम राष्ट्रपति को सम्बोधित जिलाधिकारी के प्रतिनिधि उप जिला धिकारी गाजीपुर को दिया गया। अध्यक्षता ईश्वरलाल गुप्ता एवं संचालन एडवोकेट अरुण सिंह ने किया।

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें