भाकपा द्वारा सरजू पांडेय पार्क में विद्युत वितरण निगम के निजीकरण के विरोध में धरने को संबोधित करते हुए

भाकपा द्वारा सरजू पांडेय पार्क में विद्युत वितरण निगम के निजीकरण के विरोध में धरने को संबोधित करते हुए अमेरीका सिंह यादव ने कहा उपभोक्ताओं एवं कर्मचारियों तथा जनहित में विद्युत निगमो का निजीकरण करना गलत है
रिपोर्टर एम.खालिद
गाज़ीपुर।आज भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के प्रांतीय आह्वान पर जिला कमेटी गाज़ीपुर ने पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम,दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण के खिलाफ सरजू पाण्डेय पार्क मे धरना दिया गया। धरने को सम्बोधित करते हुए पार्टी राज्य कार्यकारिणी सदस्य अमेरिका सिंह यादव ने कहा कि उपभोक्ताओं एवं कर्मचारियों तथा जनहित में विद्युत निगमो का निजीकरण करना गलत है।जहाँ प्राइवेट क्षेत्र में सौपा गया है उसका परिणाम अच्छा नही है।सरकार के निजीकरण की नीतियों से व्यापक पैमाने पर कर्मचारियों की छटनी होगी।विद्युत भी महँगी हो जाएगी। सरकार द्वारा सार्वजानिक प्रतिष्ठानो का निजीकरण करने से देश की अर्थव्यवस्था चौपट हो जाएगी।बेरोजगारी तो योंही चरम पर है।इसमें और इजाफा होगा। यह सर्वविदित है कि भारत को अपने पैरो पर खड़ा करने में पब्लिक सेक्टर की बड़ी भूमिका रही है।इसके साथ ही समाज में सामाजिक,आर्थिक,शैक्षिक आधार पर पिछड़े लोगो को आरक्षण के आधार पर रोजगार भी मिला। परन्तु वर्तमान सरकार कि आर्थिक नीतियों ने देश को तबाह करना शुरु कर दिया है।इसलिए हर कीमत पर इस नीति को सरकार को वापस लेना होगा।कम्युनिस्ट पार्टी बिजली कर्मचारियों के आंदोलन का पुरजोर समर्थन करती है।धरने को सह सचिव ईश्वरलाल गुप्ता राम अवध, डॉक्टर राम बदन सिंह, बच्चेलाल यादव,रामलाल, एडवोकेट अरुण सिंह,रामशुक्ला,अवधनारायण, मोहन प्रसाद,रामराज बिंद,अम्बिका चौहान आदि ने सम्बोधित करते हुए कहा कि सरकार देश को कॉर्पोरेट के हवाले करने पर अमादा है।परन्तु वामवादी दल,जानवाद पसंद ताकते,एवं देश की जनता ऐसा नही करने देगी।लोकतंत्र में जनता की ताकत बड़ी होती है।संघर्ष भीषण होगा। अध्यक्षता वरिष्ठ नेता रामबचन प्रधान एवं संचालन ईश्वरलाल ने किया।अंत में महामहिम राज्यपाल को सम्बोधित मांगपत्र द्वारा जिला धिकारी गाजीपुर ,उपजिलाधिकारी गाजीपुर सदर को सौंपा गया।