कम्युनिस्ट पार्टी किसानो,मजदूरों,शोषितो पीड़ितों की पार्टी है—अमेरिका सिंह यादव
1 min read
कम्युनिस्ट पार्टी किसानो,मजदूरों,शोषितो पीड़ितों की पार्टी है—अमेरिका सिंह यादव
रिपोर्टर Ain एम.खालिद
गाज़ीपुर।भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ब्रांच कमेटी पचारा का 20 वा वार्षिक सम्मेलन कैंप कार्यालय में संपन्न हुआ। सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए पार्टी राज्य कार्यकारिणी सदस्य अमेरिका सिंह यादव ने कहा कि कम्युनिस्ट पार्टी किसानो,मजदूरों,शोषितो पीड़ितों की पार्टी है। पार्टी का लक्ष्य इसी वर्ग की सत्ता कायम करना है।परन्तु इसे प्राप्त करने हेतु समर्पित,संगठित,होकर कठिन संघर्ष करना होगा। हमारी पार्टी ने आजादी आंदोलन से लेकर आज तक बलिदानी संघर्ष किया है।जिसका हम सभी को गर्व है।पार्टी अपने ऐतिहासिक कार्यवाहियों का शताब्दी वर्ष भी मना रही है।अपनी मंजिल तक पहुँचने के लिए,जातिवाद,अन्धविश्वास, मध्ययुगीन संस्कार,अवैज्ञानिक विचारों,संप्रदायिक भावनाओं, के विरुद्ध वैचारिक जन जागरण करते हुए,सामाजिक,आर्थिक विषमता को ख़त्म करने का जोरदार आंदोलन करना होगा।इसके लिए पार्टी को मजबूत करना होगा।इसके बाद ब्रांच मंत्री द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट पर बेचू कश्यप,रामरूप प्रजापति,दीना प्रजापति,अजरुद्दीन, समीम , आदि ने विचार प्रगट किया। संशोधन के साथ रिपोर्ट पास हुई।अंत मे ब्रांच संचालन हेतु वहीद अंसारी मंत्री,प्रकाश प्रजापति सह मंत्री,हंसनैन अंसारी कोषाध्यक्ष सर्वसम्मत चुने गये।सम्मेलन का समापन ब्लॉक मंत्री बच्चेलाल यादव ने किया।अध्यक्षता निजामुद्दीन खान ने किया।
