October 23, 2025 17:25:00

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

वर्तमान सरकार जनविरोधी सरकार है —अमेरिका सिंह यादव

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

वर्तमान सरकार जनविरोधी सरकार है —अमेरिका सिंह यादव

रिपोर्टर Ain भारत news

गाज़ीपुर।।भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ब्लॉक कमेटी देवकली की बैठक नंदगंज स्थित हनुमान मंदिर परिसर में कामरेड लौटू बिंद की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक को सम्बोधित करते हुए भाकपा राज्य कार्यकारिणी सदस्य अमेरिका सिंह यादव ने कहा कि वर्तमान सरकार जन विरोधी सरकार है।महगाई,बेरोजगारी,भ्रष्टाचार, स्वास्थ्य,शिक्षा,किसान,मजदूर,छात्र,नवजवानो,महिलाओ के प्रश्न पर कोई चर्चा नही कर रही है। संसद को पंगु बना के रख दिया है। संसदीय परंपराओ को दर किनार कर रही है। संवैधानिक् मूल्यों,संस्थाओ को रौध रही है। तानाशाही रास्तो पर चल रही है। यह सरकार जातिवाद,संप्रदाय,अवैज्ञानिक विचारों को बढ़ा रही है।प्रदेश सरकार प्रत्येक मोर्चे पर विफल है। कानून व्यवस्था ध्वस्त है।लोकसेवक,पुलिस अपने कर्तव्यों का पालन नही कर रही है।इसलिए पार्टी को मजबूत कर संघर्ष करना होगा।बैठक में ब्लॉक मंत्री बच्चेलाल यादव ने कार्यात्मक,संगठनात्मक रिपोर्ट प्रस्तुत किया।जिस पर दुर्जन बिंद,रामशुक्ला,मोहन प्रसाद,चंद्रशेखर वर्मा,सुरेश बिंद्र,रामसूरत विन्द, धर्मदेव,वहीद अंसारी आदि ने विचार प्रगट किया।अंत में कुर्बानसराय ब्रांच की बैठक 5 अगस्त, सिरगिथा 13, किशोहरी 15, पचारा की बैठक को 21 अगस्त को नियत की गई।

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें