प्रयागराज में पूर्व मंत्री के कोल्ड स्टोर में त्रासदी: अमोनिया टैंक फटने से छत गिरी, 15 मजदूर मलबे में दबे—रेस्क्यू जारी
1 min read
प्रयागराज में पूर्व मंत्री के कोल्ड स्टोर में त्रासदी: अमोनिया टैंक फटने से छत गिरी, 15 मजदूर मलबे में दबे—रेस्क्यू जारी
प्रयागराज के गंगापार में सपा के पूर्व मंत्री अंसार अहमद के कोल्ड स्टोर में अमोनिया टैंक फटने से बड़ा हादसा हुआ। विस्फोट के साथ स्टोर की छत ढह गई और 15 से अधिक मजदूर मलबे में दब गए।
सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और राहत बचाव दल मौके पर पहुंचे। मलबे से मजदूरों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन युद्ध स्तर पर जारी है। प्रशासन ने आसपास के इलाकों को खाली कर सुरक्षा कड़ी कर दी है और घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है। हादसे के कारणों की जांच तुरंत शुरू कर दी गई है।
• *प्रयागराज कोल्ड स्टोरेज हादसा: अमोनिया टैंक फटने से 4 मजदूरों की मौत, 12 घायल*
__एनडीआरएफ-एसडीआरएफ रेस्क्यू में जुटी, CM योगी ने तुरंत आर्थिक मदद और राहत कार्य का आदेश_
प्रयागराज के गंगापार स्थित फाफामऊ क्षेत्र के चांदपुर गांव में सपा के पूर्व विधायक अंसार अहमद के कोल्ड स्टोरेज में दोपहर लगभग 1:30 बजे अचानक अमोनिया टैंक फट गया। इसके चलते पूरी बिल्डिंग ढह गई और अंदर काम कर रहे मजदूर मलबे में दब गए। शुरुआती जानकारी के अनुसार इस हादसे में चार मजदूरों की मौत हो गई है, जबकि 12 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।
मलबे में फंसे अन्य लोगों को बचाने के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों के साथ फायर ब्रिगेड और मेडिकल टीमें राहत कार्य में जुटी हुई हैं। बनारस से भी अतिरिक्त टीम भेजी गई है ताकि समय रहते सभी फंसे मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सके।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे का संज्ञान लेते हुए मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। उन्होंने घायलों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।
जिला प्रशासन ने तत्काल जांच कमेटी गठित कर हादसे की पूरी वजह पता करने के निर्देश दिए हैं। कमेटी अगले 48 घंटे में अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। हादसे के समय कोल्ड स्टोरेज में 15 से 20 मजदूर काम कर रहे थे, जिनमें ज्यादातर बिहार के सहरसा जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
हादसे के कारण क्षेत्र में अमोनिया गैस का रिसाव हुआ है, जिससे आसपास के इलाके में स्वास्थ्य और सुरक्षा उपाय कड़े कर दिए गए हैं। प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और राहत एवं बचाव कार्य जारी है।
इस हादसे ने कोल्ड स्टोरेज सुरक्षा और मानकों पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। अधिकारी यह पता लगा रहे हैं कि पूर्व विधायक के कोल्ड स्टोरेज को आवश्यक लाइसेंस और सुरक्षा मानकों के तहत कैसे अनुमति दी गई
