March 31, 2026 01:49:39

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

नंदगंज बाजार के मुख्य मार्ग के किनारे पटरी पर किए गए अतिक्रमण से लोगो को परेशानी

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

नंदगंज बाजार के मुख्य मार्ग के किनारे पटरी पर किए गए अतिक्रमण से लोगो को परेशानी

 

रिपोर्टर Ain भारत न्यूज

 

ग़ाज़ीपुर।नंदगंज बाजार के मुख्य मार्ग पर दुकानदारों द्वारा सड़क की पटरी तक किए गए अतिक्रमण से आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो रहा है। सड़क के दोनों किनारों पर सामान सजाकर बैठने से मार्ग संकरा हो गया है, जिससे आए दिन जाम की स्थिति बन रही है। विशेषकर स्कूल के समय बच्चों और अभिभावकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बाजार क्षेत्र में कई दुकानदारों ने अपनी दुकानों के बाहर सड़क की पटरी तक कब्जा कर लिया है। ठेला-खोमचा और अस्थायी स्टॉल भी मुख्य सड़क की पटरी पर ही लगा दिए जाते हैं, जिससे दोपहिया और चारपहिया वाहनों का निकलना मुश्किल हो जाता है। सरकारी अस्पताल,चोचकपुर तिराहा, पुरानी सब्जी मंडी व शहीद स्मारक स्कूल गेट के पास की स्थिति शाम के समय काफी विषम हो जाती है। कई बार एंबुलेंस और अन्य आपातकालीन वाहन भी जाम में फंस जाते हैं।

अभिभावकों के अनुसार सुबह और दोपहर स्कूल की छुट्टी के समय हालात और गंभीर हो जाते हैं। भीड़-भाड़ और अव्यवस्थित पार्किंग के कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। स्थानीय नागरिकों ने बताया कि इस संबंध में कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। लोगो का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो किसी बड़ी दुर्घटना से इनकार नहीं किया जा सकता।

बाजार के लोगो ने जिला प्रशासन से मांग किया है कि पटरी के किनारे हो रहे अतिक्रमण को जल्द से जल्द हटाया जाय ताकि लोगो का आवागमन सुचारूप से हो सके।

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें