July 5, 2026 00:25:07

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

भ्रष्टाचार और घोटाले के विरुद्ध 1791 दिनों से सत्याग्रह जारी

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

भ्रष्टाचार और घोटाले के विरुद्ध 1791 दिनों से सत्याग्रह जारी

जौनपुर 05 जुलाई 2026। जनपद के कलेक्ट्रेट परिसर में राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण घोटाले, भ्रष्टाचार और पत्रकार उत्पीड़न के खिलाफ चलाया जा रहा सत्याग्रह आन्दोलन 1791वें दिन भी जारी रहा। आन्दोलनकारी यशवन्त कुमार गुप्त के नेतृत्व में 9 अगस्त 2021 से चल रहे इस अनवरत धरने के माध्यम से भूमि अधिग्रहण में हुई अनियमितताओं और जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायतों के फर्जी निस्तारण का मुद्दा पुरजोर तरीके से उठाया जा रहा है। यशवन्त कुमार गुप्त ने स्पष्ट किया कि यह आन्दोलन जांच के मुख्य बिंदुओं पर अडिग है और समस्या के समाधान तक जारी रहेगा। सत्याग्रह के दौरान सिरकोनी बाजार (इजरी) में हुई भीषण डकैती के अभियुक्तों पर कड़ी कार्रवाई की मांग भी की गई। इस अवसर पर अमरेश कुमार पाण्डेय, नरेन्द्र गिरी, राजितराम यादव, उदय प्रताप सिंह, राम आसरे विश्वकर्मा, आदित्य नारायण शर्मा, आनन्द राव, प्रेम प्रकाश मिश्र, राम बहाल यादव, विजय प्रकाश मिश्र, विजय प्रताप सिंह, नन्दलाल रावत सहित दर्जनों समर्थकों ने उपस्थित होकर आन्दोलन को अपना समर्थन दिया।

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें