October 17, 2026 17:03:31

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

ग्रामीण समस्याओं से जुड़ी खबरों को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने की मांग

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

गाजीपुर। भारतीय ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन, गाजीपुर के जिलाध्यक्ष कमलेश कुमार पाण्डेय उर्फ दरोगा पाण्डेय के नेतृत्व में संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने जिला सूचना कार्यालय पहुंचकर जिला सूचना अधिकारी सुश्री शशि सिंह से मुलाकात की। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्रों की जनसमस्याओं से संबंधित समाचारों को गंभीरता से लेते हुए उनकी कटिंग जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक सहित अन्य संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को भेजने का अनुरोध किया गया, ताकि समस्याओं का समय से संज्ञान लेकर उनका समाधान सुनिश्चित कराया जा सके।
प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा सहित विभिन्न जनसमस्याओं को पत्रकार प्रमुखता से समाचार पत्रों के माध्यम से उठाते हैं। ऐसे समाचारों को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने से प्रशासन का ध्यान जनसमस्याओं की ओर आकर्षित होगा और उनके निस्तारण में मदद मिलेगी।
इस पर अपर जिला सूचना अधिकारी शशि सिंह ने बताया कि जिला सूचना कार्यालय में प्राप्त होने वाले समाचार पत्रों में प्रकाशित खबरों की कटिंग संबंधित अधिकारियों को भेजी जाती है। ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं से जुड़ी खबरों पर भी कार्यालय की ओर से ध्यान दिया जाता है।
इस अवसर पर भारतीय ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के प्रदेश प्रभारी एवं प्रदेश प्रवक्ता विजय प्रकाश श्रीवास्तव, गाजीपुर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र मिश्रा, संरक्षक अरुण कुमार तिवारी, जिला महामंत्री रविन्द्र कुमार श्रीवास्तव, मोहम्मदाबाद तहसील अध्यक्ष रामविलास पाण्डेय, गाजीपुर सदर तहसील अध्यक्ष मुकेश उपाध्याय राजू, जमानियां तहसील अध्यक्ष विकास सिंह, जखनियां तहसील अध्यक्ष सुधाकर पाण्डेय, वरिष्ठ सदस्य वरुण मिश्रा, जय प्रकाश राय, पवन श्रीवास्तव, धर्मेन्द्र यादव और बीरबल राम सहित अन्य पत्रकार मौजूद रहे।

रिपोर्टर Ain भारत न्यूज Gazipur

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें