October 17, 2026 23:37:21

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

समाजसेवी पंकज जायसवाल के प्रयास से माता-पिता से मिले गुमशुदा मासूम बच्चे

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

गाजीपुर ।धरवां स्थित सोहराब बाबा की मजार के पास से गुम हुए दो मासूम बच्चों को समाजसेवी एवं ग्रामसभा बरहपुर निवासी भावी ग्राम प्रधान पद के प्रत्याशी पंकज जायसवाल के अथक प्रयास से उनके माता-पिता से मिलवाया गया। बच्चों के सकुशल अपने माता-पिता से मिलने पर परिवार ने राहत की सांस ली।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों बच्चों के माता-पिता मध्य प्रदेश के जबलपुर के रहने वाले हैं और धरवां स्थित सोहराब बाबा की मजार के पास रहकर काम-धंधा करते हैं। दोनों बच्चों में एक की उम्र लगभग सात वर्ष है, जबकि दूसरा बच्चा उससे भी छोटा है। किसी कारणवश दोनों बच्चे अपने माता-पिता से बिछड़ गए थे। बाद में ये बच्चे नोनहरा थाना क्षेत्र की अटवां मोड़ पुलिस चौकी पर मिले।
इसकी जानकारी मिलने पर पंकज जायसवाल ने पहल करते हुए बच्चों को उनके माता-पिता से मिलवाने का प्रयास किया और इसमें सफलता हासिल की। मासूम बच्चों को उनके परिवार से मिलवाकर पंकज जायसवाल ने मानवीय संवेदना और सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय दिया। इस पुनीत कार्य से उन्हें काफी प्रसन्नता हुई। उनके इस प्रयास की सराहना की जा रही है।

 

रिपोर्टर Ain भारत न्यूज Gazipur

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें