नंदगंज में रात 8:40 बजे हुआ रावण दहन, बुराई पर अच्छाई की जीत का दिया संदेश
1 min read
गाजीपुर। विजयादशमी के पावन अवसर पर मंगलवार की रात नंदगंज बाजार में रात 8 बजकर 40 मिनट पर रावण दहन किया गया। रावण दहन को देखने के लिए बाजार सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। इस दौरान पूरे क्षेत्र में उत्साह और उल्लास का माहौल रहा।
विजयादशमी का पर्व असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। इसी परंपरा के तहत रावण दहन किया गया। रावण दहन के साथ ही लोगों ने भगवान श्रीराम के आदर्शों को याद किया और सत्य, धर्म तथा सदाचार के मार्ग पर चलने का संदेश दिया।
नंदगंज में विजयादशमी के अवसर पर सुबह से ही बाजार में चहल-पहल बनी रही। बाजार में पूर्व से पश्चिम तक लगभग एक किलोमीटर के क्षेत्र में भव्य मेला लगा रहा। दोपहर बाद से ही आसपास के ग्रामीण इलाकों से लोगों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। मेले में विभिन्न प्रकार की दुकानें सजी रहीं, जहां लोगों ने खरीदारी की। बच्चों और परिवारों ने मेले का आनंद लिया।
रावण दहन के समय लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला। विजयादशमी के इस आयोजन ने क्षेत्र में पर्व की रौनक बढ़ा दी। पर्व के माध्यम से लोगों को यह संदेश दिया गया कि जीवन में अहंकार, अन्याय और बुराई का अंत निश्चित है तथा अंततः सत्य और धर्म की ही विजय होती है।
रिपोर्टर Ain भारत न्यूज Gazipur
