जयकारों और डीजे की धुन पर मां दुर्गा की प्रतिमाओं का हुआ विसर्जन
1 min read
गाजीपुर। नंदगंज बाजार सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं का बुधवार की शाम श्रद्धा और उत्साह के साथ विसर्जन किया गया। इस दौरान डीजे की धुन पर उत्साही युवाओं ने जमकर नृत्य किया और मां दुर्गा के भक्ति गीत गाते हुए विसर्जन यात्रा में भाग लिया।
नंदगंज बाजार से होकर निकली विसर्जन यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों और मां दुर्गा के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। युवाओं में विसर्जन को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। श्रद्धालु मां दुर्गा को अगले वर्ष फिर आने का निमंत्रण देते हुए नम आंखों से विदाई दे रहे थे।
विसर्जन यात्रा नंदगंज से होते हुए चोंचकपुर पहुंची, जहां निर्धारित स्थल पर मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा से सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
रिपोर्टर Ain भारत न्यूज Gazipur
