October 21, 2026 04:33:21

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

सपा नेताओं ने आशुतोष सिन्हा और लाल बिहारी यादव को प्रथम वरीयता का मत देने की अपील की

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

गाजीपुर। नंदगंज बाजार में बुधवार को समाजवादी पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी श्री आशुतोष सिन्हा तथा शिक्षक एमएलसी श्री लाल बिहारी यादव को प्रथम वरीयता का मत देकर विजयी बनाने के लिए जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान नेताओं ने मतदाताओं से दोनों प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
जनसंपर्क अभियान में सदर विधानसभा अध्यक्ष तहसीन अहमद, प्रदेश सचिव सुशील जायसवाल, विधानसभा सचिव अमन जायसवाल, सदर ब्लॉक अध्यक्ष संतोष यादव, विधानसभा एडमिन विकास यादव, सोशलिस्ट मुकेश यादव, अर्जुन कुशवाहा, अशोक यादव और अमित जायसवाल सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।
इस दौरान सपा नेताओं ने मतदाताओं से संपर्क कर पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों को प्रथम वरीयता का मत देने तथा उन्हें विजयी बनाने की अपील की। नेताओं ने चुनाव में प्रत्याशियों के समर्थन में जनसंपर्क कर मतदाताओं से सहयोग मांगा |

 

रिपोर्टर Ain भारत न्यूज Gazipur

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें