करवा चौथ पर नंदगंज बाजार में सजीं फूल-मालाओं की दुकानें, बारिश से बिक्री प्रभावित
1 min read
गाजीपुर। करवा चौथ व्रत को देखते हुए नंदगंज बाजार में फूल-मालाओं की कई अस्थायी दुकानें सज गई हैं। गुरुवार को व्रत के मद्देनजर कैथी से आए कुछ दुकानदारों ने भी बाजार में फूल-मालाओं की दुकानें लगाईं। व्रती महिलाओं और उनके परिजनों ने पूजा-पाठ की तैयारियों के लिए फूल-मालाओं की खरीदारी की।
फूल-माला विक्रेता धीरज और नीरज माली ने बताया कि करवा चौथ व्रत को देखते हुए उन्होंने पहले से ही फूल-मालाओं का पर्याप्त स्टॉक रखा था, ताकि ग्राहकों को खरीदारी में किसी प्रकार की परेशानी न हो। हालांकि, सुबह से हो रही रिमझिम बारिश के कारण बिक्री कुछ प्रभावित हुई। बारिश की वजह से ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले कई लोग बाजार नहीं पहुंच सके, जिससे ग्राहकों की संख्या अपेक्षाकृत कम रही।
इसके बावजूद दुकानदारों ने बताया कि कुल मिलाकर फूल-मालाओं की बिक्री संतोषजनक रही। करवा चौथ के अवसर पर बाजार में खरीदारी को लेकर चहल-पहल बनी रही।
रिपोर्टर Ain भारत न्यूज Gazipur
