नंदगंज केचोचकपुर तिराहे पर दिनभर लगता रहा जाम, स्कूली बच्चे भी हुए परेशान
1 min read
ग़ाज़ीपुर। नंदगंज क्षेत्र के चोचकपुर तिराहे पर शुक्रवार को दिनभर थोड़े-थोड़े अंतराल पर जाम लगता रहा। शाम करीब साढ़े चार बजे तिराहे पर लंबा जाम लग गया, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
बताया जाता है कि आज लग्न और एकादशी होने के कारण बाजार में लोगों की आवाजाही और वाहनों का दबाव अधिक रहा। इसके चलते चोचकपुर तिराहे पर बार-बार यातायात बाधित होता रहा। स्कूलों की छुट्टी होने के बाद जाम की स्थिति और गंभीर हो गई। जाम में स्कूली वाहन और अन्य गाड़ियां फंस गईं, जिसके कारण बच्चे काफी देर तक रास्ते में फंसे रहे और देर से अपने घर पहुंचे।
स्थानीय लोगों का कहना है कि चोचकपुर तिराहे पर आए दिन जाम की समस्या बनी रहती है। व्यस्त समय में यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए उचित प्रबंध नहीं होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। क्षेत्रवासियों ने संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि चोचकपुर तिराहे पर यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं, ताकि आम जनता, राहगीरों और स्कूली बच्चों को आए दिन लगने वाले जाम से राहत मिल सके।
रिपोर्टर Ain भारत न्यूज Gazipur
