दूसरे गुट को छोड़कर भारतीय किसान यूनियन लोकतांत्रिक संगठन की सदस्यता ग्रहण की।

दूसरे गुट को छोड़कर भारतीय किसान यूनियन लोकतांत्रिक संगठन की सदस्यता ग्रहण की।
भारतीय किसान यूनियन अंबावता गुट के युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राकेश अवस्थी उर्फ दद्दू ने अंबावता गुट छोड़ भारतीय किसान यूनियन लोकतांत्रिक संगठन की नीतियों से प्रभावित होकर सदस्यता ग्रहण की ।
आज दिनांक 14/09/2022 को भारतीय किसान यूनियन लोकतांत्रिक युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सुनील दिवेदी युवा मोर्चा माल ब्लॉक उपाध्यक्ष शिवम सिंह की अगुवाई में लखनऊ जिले के जिला अध्यक्ष अतुल कुमार ने अंबावता गुट छोड़कर आए राकेश अवस्थी व सत्येन्द्र सिंह यादव को संगठन की सदस्यसता ग्रहण कराकर सदस्यसता पत्र प्रदान करते हुए संगठन के नियमों को बताया इस मौके पर मलिहाबाद तहसील प्रभारी आशीष शर्मा सहित अन्य साथी उपस्थित रहे। जिला अध्यक्ष अतुल कुमार ने बताया राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश सिंह चौहान प्रदेश अध्यक्ष अमर सिंह लोधी द्वारा जल्द ही राकेश अवस्थी व सत्येन्द्र सिंह यादव को बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है।
जय जवान जय किसान
भारतीय किसान यूनियन लोकतांत्रिक जिंदाबाद
भाकियू लोकतांत्रिक