September 26, 2026 02:45:39

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

आर के क्रिकेट एकेडमी महराजगंज ने रॉयल क्रिकेट एकेडमी गोरखपुर को 36 रनों से हराया।

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

आर के क्रिकेट एकेडमी महराजगंज ने रॉयल क्रिकेट एकेडमी गोरखपुर को 36 रनों से हराया।

स्टेट हेड उत्तर प्रदेश सुनील पांडेय

महाराजगंज- गोरखपुर के स्थानीय सेंट एंड्रीयूज कॉलेज के ग्राउंड पर खेले गए (35-35 ओवर) मैत्रीपूर्ण मैच में आर के क्रिकेट एकेडमी हरपुर चौक महराजगंज ने रॉयल क्रिकेट एकेडमी गोरखपुर को 40 रनों से पराजित कर दिया।
आर के क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीत कर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया, लेकिन शुरुआत कुछ अच्छी नही रही, विशाल पटेल 10 रनों के योगदान के पश्चात आउट हो गए, लेकिन अमन यादव एक बार फिर अपने चिर परिचित अंदाज में 4 चौको और 1 छक्के की मदद से अर्धशतकीय पारी खेल कर अपनी टीम को संभालते हुए सम्मान जनक स्कोर तक पहुचाया। आर के की टीम ने 30 ओवरों 122 का स्कोर बनाने में सफल हुई। 122 रनों के लक्ष्य को पूरा करने उतरी रॉयल की टीम कुछ अच्छा नही कर सकी, आर के गेदवाजो के सामने बेबस दिखी, रॉयल के कैफ 40 रनों के अतिरिक्त कोई बल्लेबाज सफल नही हुआ और 23 ओवरों 82 रनों पर ही पूरी टीम शिमट गयी। आर के टीम के अजित गौतम(3 विकेट) और मोहम्मद रेहान (3 विकेट) ने शानदार गेंदबाजी कर अपनी टीम को जीत दिलाई। अमन यादव को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें