October 16, 2026 05:31:12

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

मण्डलायुक्त एवं मेलाधिकारी ने माघ मेला के सकुशल सम्पन्न होने की मंगल कामना हेतु संगम तट पर किया गंगा पूजन

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

मण्डलायुक्त एवं मेलाधिकारी ने माघ मेला के सकुशल सम्पन्न होने की मंगल कामना हेतु संगम तट पर किया गंगा पूजन

प्रयागराज। पतित पावनी गंगा-यमुना-सरस्वती के त्रिवेणी संगम के पावन तट पर सोमवार को माघ मेला 2022-23 के सकुशल सम्पन्न होने की मंगल कामना हेतु मण्डलायुक्त विजय विश्वास पंत, मेलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान, बाघम्बरी मठ के महंत बलबीर गिरी महाराज तथा धर्माचार्यों एवं अन्य पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में वैदिक मंत्रोचार के साथ गंगा पूजन किया और मां गंगा से माघ मेला को सकुशल एवं निर्विघ्न रूप से सम्पन्न कराने की कामना करते हुए आशीर्वाद मांगा। गंगा पूजन के पश्चात मण्डलायुक्त मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि माघ मेले को सकुशल एवं निर्विघ्न रूप से सम्पन्न कराया जायेगा तथा मेले की सभी तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जाएंगी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक मेला श्री आदित्य प्रसाद शुक्ल, एसडीएम मेला संत कुमार एवं आशुतोष कुमार राय सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण, तीर्थपुरोहित एवं धर्माचार्यों के अलावा अन्य लोग उपस्थित रहे।

संवाददाता संजीत कुमार की खास रिपोर्ट लालापुर प्रयागराज

प्रमुख खबरे

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें