October 2, 2025 10:58:41

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

हर्रो टोलप्लाज़ा पर अवैध वसूली की जोरदार शिकायत

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

हर्रो टोलप्लाज़ा पर अवैध वसूली की जोरदार शिकायत

बारा।जनपद प्रयागराज के बारा थानांतर्गत राष्ट्रीय राजमार्गों पर दो टोलप्लाज़ा आते हैं।पहला चित्रकूट-प्रयागराज राजमार्ग पर उमापुर टोलप्लाज़ा, दूसरा रीवा-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर हर्रो (गन्ने) टोलप्लाज़ा। सबसे अहम बात यह है कि आये दिन दोनों टोलप्लाज़ा ओवरलोडिंग पर अवैध वसूली, पैसे देने वाले को टोलपर्ची न देना,विरोध करने पर गाली गलौज कर मारपीट करना आदि शिकायतें होती रहती हैं।फिर भी सम्बंधित विभागों के अधिकारियों के कान में जूं नहीं रेंग रही है।आखिर अधिकारी किसी अप्रिय घटना के इंतजार में हैं, या फिर उनकी जेब तक अवैध वसूली की रकम पहुंच रही है?जो भी हो, लेकिन अपने कारनामों से टोलप्लाज़ा कर्मचारी, स्थानीय पुलिस एवं सम्बंधित विभाग के उच्चाधिकारियों पर क्षेत्रीय लोगों में गहरा आक्रोश व्याप्त हो रहा है।ट्रक चालक बताते हैं कि टोलप्लाज़ा से पहले ही ओवरलोड वाहनों के चालकों से अवैध वसूली करने के बाद किसी भी ओवरलोड ट्रक का कांटा नहीं कराया जाता।वहीं अन्डरलोड ट्रक चालकों को परेशान करने की नीयत से उनका कांटा कराया जाता है।पहले से पैसा ले चुके ओवरलोड ट्रकों को पहले निकाल दिया जाता है, उसके बाद अंडरलोड वाहनों को जाने दिया जाता है।जबकि उक्त दोनों टोलप्लाज़ा पर 200 से 300 ट्रकें रात दस बजे के बाद से निकलना शुरू हो जाती हैं।यही हाल सुबह के चार बजे से ही सिलिका सैंड लादकर सड़कों पर अवैध ट्रैक्टर फर्राटे भरते हुए परिवहन करते हुए देखे जा सकते हैं।इस गोरखधंधे में न ही परिवहन विभाग और न ही स्थानीय पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही की जाती है।आखिर इसके पीछे कौन सा रहस्य छिपा हुआ है, यह बात तो सम्बंधित विभाग और स्थानीय पुलिस ही जानें?

संजीत कुमार संवादाता AiN भारत न्यूज की खास रिपोर्ट लालापुर प्रयागराज

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें