प्रधानाध्यापिका के खिलाफ ग्रामीण व रसोईया हुए लामबंद

पुराने बर्तनों में रोजाना बन रहा है भोजन
प्रधानाध्यापिका के खिलाफ ग्रामीण व रसोईया हुए लामबंद
आनन्दनगर (आज)। उत्तर प्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों पर नए बर्तनों में खाना बनाने का निर्देश जारी किया गया है। प्रदेश की योगी सरकार शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने में जुटी है लेकिन यहां प्राथमिक विद्यालयों में नामांकित बच्चों की संख्या के अनुसार बर्तनों का सेट उपलब्ध किया गया है। फरेंदा विकासखंड क्षेत्र के ग्राम पिपरामौनी टोला पिपरहवा में प्रधानाध्यापिका के द्वारा पुराने बर्तनों में खाना बनवाया जा रहा है। वही बच्चों की संख्या भी बढ़ी हुई है। लेकिन प्रधानाध्यापिका के द्वारा शिक्षा व्यवस्था को ताख पर रखकर घर से पुराना कुकर और अन्य बर्तन लाकर बच्चों का खाना रोजाना बनाया जा रहा है। पुराने बर्तन का विरोध करते हुए ग्रामीण व रसोइयों ने प्रधानाध्यापिका के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी किया। ग्रामीणों का आरोप है कि खंड शिक्षा अधिकारी और विद्यालय पर तैनात प्रधानाध्यापिका के द्वारा मैनेज करके दबा दिया जाता है, आखिर उच्च विद्यालय पर कब तक चलेगा भ्रष्टाचार का खेल। इस बाबत में फरेंदा खंड शिक्षा अधिकारी पिंगल प्रसाद राणा से फोन के जरिए वार्तालाप किया गया तो उन्होंने और उठाना वाजिब नहीं समझा। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शैलेश कुमार सहित अन्य ग्रामीण रहें।