पुण्य से मिलता है जिन मन्दिर पर ध्वजा फहराने का सौभाग्य :- वडेरा कायमी ध्वजा लाभार्थी सतीश कुमार मेवाराम छाजेड़ परिवार ने शिखर पर फहराई ध्वजा
1 min read
पुण्य से मिलता है जिन मन्दिर पर ध्वजा फहराने का सौभाग्य :- वडेरा
कायमी ध्वजा लाभार्थी सतीश कुमार मेवाराम छाजेड़ परिवार ने शिखर पर फहराई ध्वजा
महावीर वाटिका की प्रथम वर्षगांठ पर अठारह अभिषेक, सतरहभेदी पूजन सहित शिखर पर ध्वजारोहण हुआ सम्पन्न
AINभारतNEWS से राजस्थान स्टेट ब्यूरो अशरफ मारोठी
बाड़मेर / जैन श्रीसंघ, बाड़मेर के प्रथम एवं इकलौते जिन मन्दिर की प्रथम वर्षगांठ पर आज गुरूवार को महावीर वाटिका के महावीर जिन मन्दिर में परम पूज्य साध्वीश्री दीप्तिप्रज्ञाश्रीजी मसा व साध्वी श्री नीतिप्रज्ञाश्रीजी मसा की पावन निश्रा एवं जैन श्रीसंघ के अध्यक्ष प्रकाशचन्द वडेरा सहित सकल जैन समाज की उपस्थिति में अठारह अभिषेक, सतरहभेदी पूजा एवं शिखर पर लाभार्थी परिवार सतीशुकमार मेवारामजी छाजेड़ परिवार द्वारा शिखर पर ध्वजारोहण किया गया ।
जैन श्रीसंघ के उपाध्यक्ष बाबुलाल मालू एवं महामंत्री पारसमल छाजेड़ ने बताया कि महावीर वाटिका स्थित जैन श्रीसंघ, बाड़मेर के श्री महावीर स्वामी जिन मन्दिर की प्रथम वर्षगांठ पर ध्वजारोहण हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । जिस कड़ी में साध्वी भगवन्तों की पावन निश्रा एवं सकल जैन समाज की उपस्थिति में जिन मन्दिर में संगीतकार गौरव मालू एवं विधि कारक उदय गुरूजी की देखरेख में प्रातः में अठारह अभिषेक तत्पश्चात् सतरहभेदी पूजा एवं दोपहर शुभ मुहुर्त में कायमी ध्वजा के लाभार्थी परिवार सतीशुकमार मेवारामजी छाजेड़ परिवार ने ढ़ोल – ढमाकों के साथ शिखर पर किया ध्वजारोहण ।
जैन श्रीसंघ, बाड़मेर के अध्यक्ष प्रकाशचन्द वडेरा ने कहा कि जिन मन्दिर पर ध्वजा फहराने का लाभ पुण्य कर्मां से ही मिलता है । यह बड़े सौभाग्य की बात है । वहीं जिनालय पर ध्वजा फहराने व फहराते हुए दर्शन का भी जैन शास्त्रों में शुभ व बड़ फल बताया गया है ।
कोषाध्यक्ष पारसमल बोहरा एवं सहमंत्री जगदीशचन्द बोथरा ने बताया कि आज से ठीक एक वर्ष पूर्व 8 मई, 2022 को महावीर वाटिका में चतृर्विघ संघ की उपस्थिति में भव्य एवं ऐतिहासिक अंजनशलाका व प्रतिष्ठा सम्पन्न हुई थी । जिस आज गुरूवार को प्रथम वर्षगांठ का मांगलिक कार्यक्रम महावीर वाटिका के पावन प्रांगण में साध्वी भगवन्तों की पावन निश्रा में पूजन आदि व ध्वजा चढ़ाने का अनुष्ठान विधि-विधान व भव्यता के साथ हुआ सम्पन्न
। वर्षगांठ के उपलक्ष में लाभार्थी परिवार की ओर से उपस्थिति सधर्मिक बन्धुओं व माताओं-बहिनों को लड्डू की प्रभावना वितरित की गई । इस दौरान बड़ी संख्या में जैन समाज के गणमान्य नगारिक व माताएं-बहिनें उपस्थित रही
