April 7, 2026 12:18:52

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

धोरीमन्ना पुलिस ने तीन लाख रुपए कीमतन 85 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद कर एक तस्कर को किया गिरफ्तार

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

धोरीमन्ना पुलिस ने तीन लाख रुपए कीमतन 85 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद कर एक तस्कर को किया गिरफ्तार

AINभारतNEWS से राजस्थान स्टेट हेड अशरफ मारोठी

बाड़मेर जिला पुलिस अधीक्षक दिगंत आनंद ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थो की धरपकड़ एवं वांछित अपराधियों की दस्तयाबी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत बालोतरा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुभाषचंद्र खोजा, वृताधिकारी वृत गुड़ामालानी शुभकरण के सुपरविजन मे धोरीमन्ना थानाधिकारी सुखराम पुलिस थाना धोरीमन्ना मय पुलिस टीम ने सरहद दुधिया कल्ला मांगता में मादक पदार्थ तस्कर खेराजराम को दस्तयाब कर उसके कब्जा से कुल 85 किलो ग्राम डोडा पोस्त कीमतन 3 लाख रूपये के बरामद करने मे पुलिस ने सफलता हासिल की।
कार्यवाही पुलिस :- श्री सुखराम उ.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना धोरीमन्ना मय पुलिस टीम ने दिनांक 07.05.2023 को मुखबिर की सूचना के आधार पर सरहद दुधिया कल्ला मांगता में मादक पदार्थ तस्कर खेराजराम पुत्र डालुराम जाति जाट निवासी दुधिया कल्ला की ढाणी पर दबिश देकर मुलजिम को दस्तयाब कर मुलजिम के खेत मे बने ईंटों के कमरा में रखा तीन लाख रुपए कीमतन कुल 85 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद करने में की सफलता हासिल उक्त कार्यवाही में हैड कांस्टेबल रमेश कुमार 594 की विशेष भूमिका रही।

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें