होटल पर मारपीट कर वाहन जलाने के प्रकरण में मुख्य आरोपी सहित 02 गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त वाहन जब्त
1 min read
होटल पर मारपीट कर वाहन जलाने के प्रकरण में मुख्य आरोपी सहित 02 गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त वाहन जब्त
AINभारतNEWS से राजस्थान स्टेट ब्यूरो अशरफ मारोठी
बाड़मेर जिला पुलिस अधीक्षक श्री दिगंत आनंद ने बताया कि अपराधियों की दस्तयाबी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत श्री सत्येन्द्रपाल सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बाड़मेर व श्री धर्मेन्द्र डूकिया वृताधिकारी वृत चौहटन के सुपरविजन में श्री रामप्रताप सिंह नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना शिव के नेतृत्व मे गठित पुलिस टीम ने ग्राम देवका की सरहद मे होटल पर मारपीट कर गाड़ी जलाने के प्रकरण मे मुख्य आरोपी हिन्दुसिंह व नारायण सिंह को गिरफ्तार कर पुलिस ने की सफलता हासिल
घटना का विवरण :- प्रार्थी साले मोहम्मद जाति मुसलमान निवासी बरियाडा ने पुलिस थाना शिव पर रिपोर्ट पेश की कि मैं मेरी होटल ग्राम देवका की सरहद में रात को गाड़ी बोलेरो नम्बर आरजे -04 यूए-5937 को होटल के आगे खड़ी करके पास में चारपाई पर सो रहा था कि मध्य रात्रि में एक सफेद रंग की शिफ्ट कार में सवार होकर आये हिन्दुसिंह पुत्र शंकर सिंह जाति राजपूत निवासी देदडियार व उसके साथ तीन अन्य नकाबपोश ने शराब के लिये रुपये मांगे नहीं देने पर उसके साथ ताबड़तोड़ मारपीट कर चोटें पहुचाई, जबरदस्ती रुपये छीनकर जरीकेन में पड़ा पेट्रोल को गाडी पर डालकर आग लगा दी वगैरा पर प्रकरण दर्ज किया गया।
पुलिस कार्यवाही :- श्री रामप्रताप सिंह नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना शिव नेतृत्व में अलग अलग टीमों का गठन कर मुलजिमानों की तलाश पतारसी शुरू की गयी। पुलिस टीमों द्वारा अपने मुखबिरान से सम्पर्क कर मुलजिमानों की तलाश पतारसी करते हुए पुलिस टीम ने सरहद कोटडा से प्रकरण में नामजद मुलजिम हिन्दुसिंह पुत्र शंकर सिंह जाति राजपूत निवासी देदडियार पुलिस थाना गिराब को दस्तयाब कर गहनता से पूछताछ की गयी तो मुलजिम द्वारा पुरानी अनबन व बोलचाल को लेकर अपने साथियों के साथ वारदात करना स्वीकार किया। जिस पर पुलिस ने अभियुक्त को गिरफतार कर वारदात मे प्रयुक्त कार को किया जब्त वारदात में शरीक आरोपी नारायणसिह पुत्र बाबुसिंह जाति रावणा राजपुत निवासी भाडखा पुलिस थाना ग्रामीण बाडमेर को भी गिरफतार कर दोनो आरोपियों को बाद पुलिस पूछताछ के न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया।
