पचपदरा विधायक ने सूरपुरा नव सृजित ग्राम पंचायत भवन का उद्घाटन कर महंगाई राहत शिविरों का किया निरीक्षण
1 min read
पचपदरा विधायक ने सूरपुरा नव सृजित ग्राम पंचायत भवन का उद्घाटन कर महंगाई राहत शिविरों का किया निरीक्षण
AIN भारत NEWS राजस्थान स्टेट ब्यूरो अशरफ मारोठी
बालोतरा 6 जून
पचपदरा विधायक मदन प्रजापत ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में लिया भाग, कल्याणपुर पंचायत समिति का नव सृजित ग्राम पंचायत भवन सूरपुरा के उद्घाटन कार्यक्रम में विधायक प्रजापत ने बतौर मुख्यअतिथि शिरकत कर नवनिर्मित पंचायत भवन का किया उद्घाटन, इस दौरान विधायक प्रजापत ने ग्राम पंचायत कांकराला, सुरपुरा में आमजन को राहत देने के उद्देश्य से राज्य सरकार के प्रशासन गांवों के संग अभियान व महंगाई राहत शिविरों का निरीक्षण कर लाभार्थियों को मुख्यमंत्री गारंटी कार्डों का विधायक प्रजापत ने किया वितरण इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों की समस्याओं को सुन संबंधित अधिकारियों को समाधान करने के विधायक ने दिया निर्देश
कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों को विधायक प्रजापत ने संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार विकास में कोई कमी नही रख रही है। जो मांगा वो दिया, विधायक प्रजापत ने कहा कि नव सृजित ग्राम पंचायत भवन बनने से अब ग्रामवासियों को सरकारी योजनाओं की सुविधाओं के साथ सेवाएं सुलभता से मिलेंगी आमजन इनका लाभ ले सकेंगे। इस दौरान विधायक प्रजापत ने ग्राम पंचायत कांकराला, सुरपुरा में आयोजित शिविरों में उपस्थित लोगों से कहा कि प्रदेश सरकार ने हर पात्र व्यक्ति को जनकल्याणकारी योजनाओं का सुगमता से व सम्मानपूर्वक लाभ दिलाने के उद्देश्य से महंगाई राहत शिविरों को आयोजित किया जा रहा हैं। कार्यक्रम में विकास अधिकारी भोपाल सिंह जोधा, कल्याणपुर तहसीलदार ओमअमऋत, सुरपुरा सरपंच मुकनाराम भील, सरपंच मेहताब सिंह, दौलत करण, बन्ने करण, पंचायत समिति सदस्य हरिसिंह, भोपालसिंह राजपुरोहित सरपंच मंडली, पुरनाराम सरपंच रोड़वा , मूसे खान सरपंच केसरपुरा, जसकरण, दुदाराम मेघवाल, केसाराम प्रजापत कांकराला मोहनराम आदि उपस्थित रहें।
