September 18, 2025 02:35:34

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

सृष्टि सेवा संस्स्थान महराजगंज व चाइल्ड फण्ड इंडिया के तत्वावधान में स्थानीय पटेल सभागार महाराजगंज में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन।

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

सृष्टि सेवा संस्स्थान महराजगंज व चाइल्ड फण्ड इंडिया के तत्वावधान में स्थानीय पटेल सभागार महाराजगंज में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम के अंतर्गत एक कार्यशाला का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम “पूर्वी उ० प्र० में महिला सशस्क्तिकरण को बढ़ावा देने की दिशा में नागरिक समाज संगठनो का सुदृढ़ीकरण परियोजना” के समापन के अवसर पर किया गया.
उक्त कार्यक्रम में महिला कल्याण विभाग की जिला समन्वयक श्रीमती संजा देवी,कृषि विशेषग्य देवेन्द्र पाण्डेय, ग्राम प्रधान जंगल फरजंद अली जयसिंह जी उपस्थित रहे।
जिला समन्वयक श्रीमती संजा देवी ने कहा कि महिलाओं को विभिन्न योजनाओं के माध्यम से अपना हक़दारी सुनिश्चित करनी होगी. महिलाओं को लेकर सरकार द्वारा विभिन्न योजनायें संचालित की जा रही है, जिसको प्राप्त करके महिलाएं जहाँ सामजिक रूप से सशक्त हो सकती हैं वहीँ आर्थिक विकास भी कर सकती हैं. उन्होंने कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, सामूहिक विवाह योजना विधवा, वृद्धा व दिव्यांग पेंशन योजना के विषय में जानकारी दिया।
कृषि विशेषग्य देवेन्द्र पाण्डेय जी ने बताया की जलवायु परिवर्तन को लेकर विभिन्न प्रयास संस्था द्वारा किया जा रहा है उसमें महिला किसानों का योगदान सराहनीय है वर्तमान समय में जलवायु परिवर्तन जैसी आपदा से बचने के लिए हमें बहुफसली खेती, पशुपालन, फलो की खेती को समेकित रूप से करना होगा तभी हम जलवायु परिवर्तन जैसी विभीषिका से मुक्ति प्राप्त कर सकते हैं. उन्होंने सृष्टि सेवा संस्थान तथा चाइल्ड फंड इण्डिया को सफल परियोजना सञ्चालन हेतु बधाई दी।
ग्राम प्रधान जय सिंह जी ने ग्राम पंचायत के माध्यम से मिलने वाली योजनाओं के विषय में जानकारी दी तथा संस्था व महिला किसान कंपनी की सभी महिलाओं को साधुवाद दिया।
कार्यक्रम का सञ्चालन सृष्टि सेवा संस्थान के सचिव सुनील कुमार पाण्डेय ने किया कार्यक्रम में सृष्टि वीमेन फार्मर्स एग्रो प्रोडूसर कंपनी की निदेशक मृणालिनी तिवारी, रम्पा देवी, खुटुरा देवी, मालती देवी, जीरा देवी, मीरा , संगीता ,उषा, सुशीला तथा सीता देवी के साथ-साथ रीता शर्मा, रेनू,आदित्य, अरविन्द,अजय तिवारी, विजया पाठक सुष्मिता आदि ने योगदान किया।

ब्यूरो रिपोर्ट AIN भारत न्यूज़ महराजगंज

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें