November 15, 2026 05:25:48

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने की सुख-समृद्धि की कामना, गांगी नदी तट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने की सुख-समृद्धि की कामना, गांगी नदी तट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

ग़ाज़ीपुर। लोक आस्था के महापर्व डाला छठ पर रविवार को अस्तगामी सूर्य को अर्घ्य देने के लिए व्रती महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न गांवों के पोखरों और जलाशयों पर व्रती महिलाओं ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ पहुंचकर छठ मैया की पूजा-अर्चना की। वहीं नंदगंज क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु बरहपुर स्थित गांगी नदी के तट पर पहुंचे।


श्रद्धालु ट्रैक्टर, टेम्पो, ई-रिक्शा, दोपहिया और चारपहिया वाहनों से छठ पूजा के पारंपरिक गीत गाते हुए घाटों पर पहुंचे। नदी तट पर व्रती महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर अस्त होते सूर्य को अर्घ्य दिया तथा परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और संतान की दीर्घायु की कामना की। इस दौरान छठ मैया के पारंपरिक गीतों से पूरा घाट भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा।
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए गांगी नदी तट पर प्रकाश सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं। वहीं नंदगंज पुलिस प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था एवं भीड़ को नियंत्रित करने के साथ आवागमन सुचारु बनाए रखने में जुटा रहा। पूरे क्षेत्र में छठ पर्व को लेकर श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा।

प्रमुख खबरे

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें