नंदगंज में छठ पूजा में फूल-माला की मांग ने तोड़े रिकॉर्ड, दोपहर साढ़े बारह बजे ही खत्म हो गया फूलों का स्टॉक
1 min read
ग़ाज़ीपुर। लोक आस्था के महापर्व डाला छठ पर नंदगंज बाजार में फूल-मालाओं की मांग में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। मांग इतनी अधिक रही कि फूल-माला की दुकानें दोपहर साढ़े बारह बजे तक ही खाली हो गईं। अधिक खपत और सीमित उपलब्धता के चलते फूल-मालों के दाम भी काफी ऊंचे रहे।
फूल विक्रेता धीरज माली ने बताया कि इस बार छठ पूजा में फूल-मालाओं की जितनी खपत हुई, उतनी बीती दीपावली में भी नहीं हुई थी। हर साल की अपेक्षा इस बार मांग काफी अधिक रही। नंदगंज बाजार में गेंदा के फूलों की एक माला 100 रुपये में बिकी। उन्होंने बताया कि इस बार फूलों की मंडी में भी माल की उपलब्धता कम रही, जिससे मांग के अनुरूप आपूर्ति नहीं हो सकी। छठ पूजा को लेकर बाजार में फूल-मालाओं की भारी मांग ने कारोबारियों को भी हैरान कर दिया।
AIN Bharat news Gazipur
